- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Police Notice For Not Submitting Report On Wankhede Sister Complaint Against Nawab Malik
नवाब मलिक की बढ़ेगी टेंशन, कोर्ट ने पुलिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला
मुंबई की एक अदालत ने एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ दायर मानहानि मामले में जांच रिपोर्ट नहीं सौंपने पर मुंबई पुलिस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- Written By: आकाश मसने

नवाब मलिक व समीर वानखेड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई की एक अदालत ने नवाब मलिक के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की बहन द्वारा दायर मानहानि और पीछा करने के मामले में जांच रिपोर्ट जमा नहीं करने पर मुंबई पुलिस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (बांद्रा) आशीष अवारी ने इस साल जनवरी में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 202 के तहत जांच का आदेश दिया था, जो किसी आरोपी के खिलाफ प्रक्रिया के मुद्दे को स्थगित करने से संबंधित है। यह मजिस्ट्रेट को मामले की जांच करने या जांच का आदेश देने की शक्ति देता है।
अंबोली पुलिस थाने को कारण बताओ नोटिस जारी
अदालत ने पुलिस को जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था। हालांकि जांच एजेंसी ने अभी तक इसे दाखिल नहीं किया है। जोगेश्वरी के अंबोली पुलिस थाने को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
महाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
क्या है मामला?
अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दायर अपनी शिकायत में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी की बहन यास्मीन वानखेड़े ने पूर्व राज्य मंत्री मलिक पर विभिन्न ट्वीट और टेलीविजन साक्षात्कारों में उनके खिलाफ झूठे, मानहानिकारक और निंदनीय आरोप लगाने तथाा सोशल मीडिया मंच पर उनका पीछा करने का आरोप लगाया है।
शिकायत मूल रूप से 2021 में अंधेरी की अदालत में दायर की गई थी और बाद में इसे बांद्रा स्थित सांसद-विधायक अदालत में स्थानांतरित कर दी गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि समीर वानखेड़े मुंबई में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के तत्कालीन जोनल निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करने और मादक पदार्थ संबंधी विभिन्न मामलों से निपटने में सक्रिय रूप से शामिल थे।
CM फडणवीस की कुर्सी से एक और खतरा टला, HC ने खारिज कर दी कांग्रेस की याचिका
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके भाई द्वारा संभाले जा रहे मामलों में से एक मामला नवाब मलिक के दिवंगत दामाद समीर खान के खिलाफ था। शिकायतकर्ता के भाई द्वारा अपने दामाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के कारण उत्पन्न व्यक्तिगत रंजिश और प्रतिशोध के कारण आरोपी (मलिक) ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे, अपमानजनक और निराधार आरोप लगाने शुरू कर दिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Police notice for not submitting report on wankhede sister complaint against nawab malik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMडिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMअमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
May 23, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














