मुंबई में पटाखे फोड़ना पड़ा भारी! पुलिस ने दर्ज की 29 FIR, 40 पर एक्शन; आग की 333 घटनाओं में 2 की मौत

Mumbai Police Firecracker Action: मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर पुलिस ने 29 एफआईआर दर्ज कर 40 लोगों पर कार्रवाई की। पटाखों से आग की 333 घटनाओं में 2 लोगों की जान गई।
Mumbai Diwali Fire Incidents
पटाखे फोड़ रहे लोगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 5 से 10 नवंबर के बीच पटाखे फोड़ने के आरोप में 40 लोगों पर कार्रवाई।

  • बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर 29 एफआईआर दर्ज।

  • गामदेवी और माहिम में सबसे अधिक छह-छह मामले दर्ज हुए।

  • 6 से 10 नवंबर के बीच आग लगने की 499 घटनाएं सामने आईं।

  • पटाखों से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत और आठ लोग घायल हुए।

Mumbai Diwali Fire Incidents: मुंबई में दिवाली के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 5 से 10 नवंबर के बीच 40 लोगों के खिलाफ 29 एफआईआर दर्ज की हैं।

पुलिस की यह कार्रवाई शहर के अलग-अलग इलाकों में की गई है। हाई कोर्ट ने सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद दिवाली के दौरान कई जगहों पर लोग खुलेआम पटाखे फोड़ते नजर आए।

गामदेवी और माहिम में सबसे ज्यादा मामले

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गामदेवी और माहिम पुलिस स्टेशन में सबसे अधिक छह-छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा कुरार, पवई और विक्रोली समेत अन्य पुलिस स्टेशनों में भी पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। प्रशासन की ओर से पहले ही नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे नहीं फोड़ने की हिदायत दी गई थी।

पटाखों से आग लगने की 333 घटनाएं

दिवाली के दौरान पटाखों के कारण आग लगने की घटनाओं ने भी अग्निशमन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 6 से 10 नवंबर के बीच मुंबई अग्निशमन दल को आग लगने की कुल 499 घटनाओं की सूचना मिली। इनमें से 333 घटनाएं पटाखों से संबंधित थीं। यानी आग लगने की कुल घटनाओं में बड़ी संख्या पटाखों के कारण हुई।

Mumbai Diwali Fire Incidents
समुद्री सुरक्षा की परीक्षा लेगी नौसेना, शुरू हुआ तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल-26, 19 नवंबर तक चलेगा अभियान

दो की मौत, आठ लोग घायल

पटाखों से संबंधित हादसों में दो लोगों की मौत हुई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि पटाखों का इस्तेमाल केवल ध्वनि और वायु प्रदूषण ही नहीं, बल्कि लोगों की जान और संपत्ति के लिए भी खतरा बन रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना है।