मुंबई में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 8 FIR दर्ज, CJP समर्थकों समेत 900 से अधिक पर केस
Mumbai Protest Police Action: मुंबई में बिना अनुमति प्रदर्शनों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 8 एफआईआर दर्ज की हैं। शिवाजी पार्क, दादर और माहिम समेत विभिन्न थानों में 900 से अधिक लोग आरोपी।
- Written By: रूपम सिंह
प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai NEET Paper Leak Controversy: मुंबई में बिना अनुमति हो रहे विरोध प्रदर्शनों और युवाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शहर भर में शिकंजा कसते हुए 8 एफआईआर दर्ज की हैं।
जिनमें 900 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि यह बड़ी कार्रवाई शहर में शांति भंग होने की आशंका, सार्वजनिक व्यवस्था में गड़बड़ी और जान-माल के गंभीर खतरे को टालने के लिए की गई है। पुलिसिया कार्रवाई की सबसे बड़ी गाज शिवाजी पार्क इलाके में गिरी है।
जहां अकेले शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में 600 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। माहिम में 100 से ज्यादा, दादर में 70 से अधिक, सायन में 40 से अधिक और वडाला टीटी पुलिस स्टेशन में 25 से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। वर्ली, कालाचौकी और भोईवाड़ा पुलिस स्टेशनों में भी 20-21 से अधिक लोगों पर मामले दर्ज हुए हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और सभी जांच एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं। दादर स्थित चैत्यभूमि के पास उस वक्त माहौल गरमा गया जब बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।
सम्बंधित ख़बरें
डिलीवरी बॉय के बेटे का कमाल: संघर्षों को पछाड़ सोमनाथ ने जिम्नास्टिक्स में लहराया परचम, अब ओलंपिक पर है नजर
नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एसटी बस और माल वाहन की टक्कर से हड़कंप, पूर्व आयुक्त के निजी सचिव की गई जान
Gondia News: रावणवाड़ी ट्रक लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जंतर-मंतर आंदोलन पर मंत्री बावनकुले का हमला: युवाओं को भड़काया जा रहा, पथराव के इरादे से लाए गए थे पत्थर
कई प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
प्रदर्शनकारी दिल्ली में भूख हड़ताल से हटाए गए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में और कथित एनईईटी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। फिलहाल, पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अनधिकृत सभा या अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के 6 बड़े सरकारी अस्पतालों में बनेंगी धर्मशालाएं, 1 लीज पर गुजरात की संस्था को 49 साल के लिए जमीन
राहुल के साथ बदसलूकी, मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद मुंबई में कांग्रेस विधायक भी मंगलवार की शाम लोकभवन के बाहर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विधायकों में असलम शेख व अमीन पटेल के अलावा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी के अलावा अन्य नेताओं के साथ हुई बदसलूकी का विरोध किया।
फर्जी फॉलोअर्स का ‘मायाजाल’, जांच की मांग
सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल (कृत्रिम) तरीके से फॉलोअर्स बढ़ाना और घटाना अब कानूनी जांच के दायरे में आ गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक औपचारिक आवेदन सौंपकर कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट की गहन साइबर फॉरेंसिक जांच कराने का आग्रह किया है। अधिवक्ता अरविंद सिंह का आरोप है कि इस विशिष्ट इंस्टाग्राम हैंडल के फॉलोअर्स की संख्या में, बार-बार अस्वाभाविक और बनावटी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
