PM मोदी ने की संजय राउत के स्वस्थ्य होने की कामना, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती
Sanjay Raut Health Update: संजय राउत की तबीयत बिगड़ने पर पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राउत ने समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी, संजय राउत (Image- Social Media)
PM Modi on Sanjay Raut Health: शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सांसद संजय राउत की अचानक तबीयत बिगड़ने से पार्टी समर्थकों में चिंता का माहौल है। राउत ने खुद ट्वीट कर अपने सेहत के बारे में जानकारी दी है और समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की है।
क्या कहा पीएम मोदी ने?
संजय राउत ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आप सभी ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया है और मुझे स्नेह दिया है, लेकिन अचानक मेरी तबीयत खराब हो गई है। इलाज जारी है, मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा।” उनके इस ट्वीट को कोट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “संजय राउत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ। ”
Praying for your speedy recovery and good health, Sanjay Raut Ji.@rautsanjay61 https://t.co/nGgRFO4AhS — Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
यह भी पढ़ें- Maharashtra News: ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में महाराष्ट्र अव्वल, CM फडणवीस ने कलेक्टरों की बढ़ाई पावर
डॉक्टरों ने क्या कहा?
डॉक्टरों की सलाह पर राउत को बाहर जाने और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि डॉक्टर की सलाह के बाद अब उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़ से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि मैं शीघ्र ठीक हो जाऊंगा और नए साल में आप सबसे फिर मुलाकात करूंगा। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
