एकनाथ शिंदे @62: जन्मदिन पर मिला PM मोदी का आशीर्वाद; शिंदे बोले- आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में देंगे योगदान
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई दी। शिंदे के जनसेवा और विकास कार्यों की सराहना करते हुए पीएम ने उनके लंबे जीवन की कामना की।
- Written By: प्रिया जैस
पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे को दी बधाई (सौजन्य-IANS)
Eknath Shinde Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई दी है। एकनाथ शिंदे की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और बालासाहेब ठाकरे व धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”
एकनाथ शिंदे ने जताया आभार
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई के बाद उनका धन्यवाद किया। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। आपके स्नेहपूर्ण शब्द और आशीर्वाद हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और महाराष्ट्र में हम आपके दिखाए विकास के मार्ग पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण और महाराष्ट्र की जनता के प्रति आपका आत्मीय भाव हमें निरंतर प्रेरणा देता रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदीजी, जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने के लिए मै आपका बहोत आभारी हूँ। आपके स्नेहपूर्ण शब्द और आशीर्वाद हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेज़ी से प्रगति कर रहा है, और महाराष्ट्र में हम आपके दिखाए विकास के मार्ग पर… https://t.co/pSDHxPRWY0 — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) February 9, 2026
एकनाथ शिंदे ने आगे लिखा, “आपके मार्गदर्शन में हम जनसेवा के अपने संकल्प पर दृढ़ रहेंगे और एक समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे। एक बार फिर, आपके शुभाशीर्वाद और सद्भावनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद।”
यह भी पढ़ें – महापौर के पदग्रहण में गडकरी-फडणवीस नहीं होंगे शामिल, पदों के बंटवारे पर छिड़ा संग्राम, BJP में मची उथल-पुथल!
अमित शाह का व्यक्त किया आभार
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आदरणीय अमित भाई, आपकी शुभकामनाएं मेरे लिए सच्चा आशीर्वाद हैं। महाराष्ट्र का विकास और जन-कल्याण ही मेरा जीवन-लक्ष्य है। इस पथ पर आपका निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहे, यही गणपती बाप्पा से मेरी विनम्र प्रार्थना है।”
आदरणीय अमित भाई, आपकी शुभकामनाएँ मेरे लिए सच्चा आशीर्वाद हैं।
महाराष्ट्र का विकास और जन-कल्याण ही मेरा जीवन-लक्ष्य है। इस पथ पर आपका निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहे, यही गणपती बाप्पा से मेरी विनम्र प्रार्थना है। https://t.co/aDyIkyMH4k — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) February 9, 2026
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में आप निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। गणपति बाप्पा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
