पायधुनी पुलिस का बड़ा वार, 36.55 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार
Mumbai heroin smuggling racket: मुंबई की पायधुनी पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 36.55 करोड़ की ड्रग्स के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुलिस (pic credit; social media)
Mumbai News In Hindi: पायधुनी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए, एक बड़े अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में कुल 9 आरोपियों (6) पुरुष और 3 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया है।
जबकि 8 किलो 832 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 36 करोड़ 55 लाख 25 हजार 100 रुपये है। कार्रवाई की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई, जब पुलिस ने डी’मेलो रोड, मस्जिद बंदर इलाके में दो संदिग्धों जलाराम नटवर ठक्कर (37) और वसीम मजरुद्दीन सैयद (27) को पकड़ा था।
8.26 लाख नकद, 10 लाख की कार कब्जे में
इनके पास से 326.22 ग्राम हेरोइन (कीमत करीब 1.31 करोड़) बरामद हुई। पूछताछ में सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने चेन को आगे बढ़ाते हुए जांच तेज़ की और उस दौरान रूबिना मोहम्मद सैयद खान (30), शबनम शेख, और मुस्कान समरुल शेख (19) जैसी महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
मुस्कान से पूछताछ में मेहरबान अली का नाम सामने आया जो मुख्य सप्लायर था। 24 दिसंबर को डिलीवरी के दौरान अब्दुल कादिर शेख को पकड़ा गया, जिसके पास से 1.38 करोड़ की हेरोइन जब्त हुई है। इसके बाद ओशिवारा, आनंद नगर में छापेमारी कर नवाजिस गालिब खान, सारिक भौहम्मद सलीम सलमानी, और समद गालिब खान को हेरोइन पैक करते हुए गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें :- Mumbai News: शिल्पा शेट्टी के AI-मॉर्फ वीडियो पर हाईकोर्ट सख्त, तुरंत हटाने का आदेश
कुल बरामदगी में 33.86 करोड से अधिक की हेरोइन शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 8.26 लाख रुपये नकद, 10 लाख की एक कार और 1.40 लाख के 12 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पायधुनी पुलिस की यह सफलता नए साल से पहले नशे के खिलाफ बड़ा संदेश है।
