Panvel MNC Election: बदले सियासी समीकरण, भाजपा फिर सत्ता की तैयारी में
Panvel Municipal Corporation 15 जनवरी 2026 को होंगे। 20 प्रभागों में पैनल सिस्टम से मतदान होगा। बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच सभी दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
पनवेल महानगरपालिका (फाइल फोटो)
Maharashtra Local Body Election: लंबी प्रतीक्षा के बाद पनवेल मनपा के लिए भी 15 जनवरी 2026 को चुनाव कराए जाने की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की गई है। इससे पहले पनवेल मनपा के लिए साल 2017 में पहली बार चुनाव हुए थे।
इसके बाद 2022 में चुनाव होने थे लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य तकनीकी कारणों की वजह से समय पर चुनाव नहीं हो पाए थे, जिसके बाद अन्य महानगरपालिकाओं की तरह यहां भी मनपा का कामकाज प्रशासन की देखरेख में चल रहा था।
पनवेल के लोगों को लंबे समय से चुनाव की प्रतीक्षा थी। 2017 में भाजपा ने 51 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी। इस बार भी मनपा की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकारों को धमकी के बाद अब ‘दागी’ कनेक्शन; संजय दीना पाटिल पर मनसे का बड़ा हमला
Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल
ठाणे में ‘Wake Up Thanekar’ अभियान की शुरुआत, विकास परियोजनाओं में जनभागीदारी की उठी मांग
सांसद संजय दीना पाटिल ने मांगी माफी, पाला बदलने वाले सवाल पर पत्रकारों को दी थी धमकी, जानें पूरा मामला
पता हो कि पनवेल मनपा में कुल वाडों की संख्या 78 है लेकिन चुनाव पैनल सिस्टम से कराए जाने हैं, इसलिए – इन 78 वार्ड को 20 प्रभागों में बांट दिया – गया है, पनवेल में 2017 में भी पैनल – सिस्टम से ही चुनाव कराए गए थे।
इस बार पनवेल में राजनीतिक समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल चुके हैं। मतदाता सूची में दोहरे नाम होने की बात सामने आई है हालांकि मतदाता सूची से दोहरे नाम निकालने का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से अभी तक फाइनल मतदाता सूची बनाने का काम पूरा नहीं किया जा सका है।
ये भी पढ़ें :- Rajawadi Hospital भूमिपूजन में आशीष शेलार का हमला, उद्धव सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप
2017 के चुनाव में भाजपा के हाथ में आई थी सत्ता
पनवेल महानगरपालिका के कराए गए पहली बार चुनाव में भाजपा की सत्ता आई थी, भाजपा और आरपीआई ने मिलकर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने पहली बार हुए चुनाव में 51 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि शेतकरी कामगार पार्टी को 23 सीटों पर सफलता मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस को 2 तथा एनसीपी को मात्र 2 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार पनवेल में जहां एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी, वहीं महाविकास आघाडी ने भी एक साथ चुनाव लड़ने की बात कही है।
