Rajawadi Hospital भूमिपूजन में आशीष शेलार का हमला, उद्धव सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

Mumbai News: राजावाड़ी अस्पताल के भूमिपूजन के दौरान मंत्री आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे सरकार पर कोविड काल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अस्पताल पर 573 करोड़ खर्च होंगे और 1020 बेड की सुविधा बनेगी।
मुंबई के बीएमसी अस्पतालों में बढ़ेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, PPP मॉडल पर शुरू होंगे MRI और डायलिसिस सेंटर
राजावाड़ी अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: तत्कालीन उद्धव ठाकरे की सरकार ने मुंबई की एक करोड़ 40 लाख की जनसंख्या पर 25000 हजार करोड़ रुपए विकास के नाम पर खर्च कर दिए। इस सरकार ने कोविड में इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया है।

सभी का हिसाब देना पड़ेगा, ऐसा आरोप घाटकोपर पूर्व राजावाड़ी अस्पताल (सेठ वी।सी। गांधी और एम।ए। वोरा म्युनिसिपल अस्पताल) के भूमिपूजन करने पहुंचे उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार ने लगाया है।

शेलार ने कहा कि कोरोना काल में सभी ठेका अपने करीबियों को दे दिया। बॉडी बैग में घपला कर दिया, सब की जांच होगी। इसके पहले घाटकोपर पूर्व में राजावाड़ी अस्पताल का भूमिपूजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक पराग शाह घाटकोपर पश्चिम के विधायक राम कदम, भालचंद्र शिरसाट, हेल्थ विभाग के मनपा उपायुक्त शरद उगड़े, डॉ चंद्रकांत पवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ वर्षों में अस्पताल के अंदर 1020 (एक हजार 20) बेड की व्यवस्था की जाएगी।

573.44 करोड़ अस्पताल पर होंगे खर्च

573,44,15,658.00 (573 करोड़ 44 लाख 15 हजार) रुपये की लागत से पूरे अस्पताल का निर्माण किया जाना है। अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का दर्जा दिया जाएगा, जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल की पूरी इमारत तल मंजिला के साथ 12 मंजिला की होगी, पूरे अस्पताल का निर्माण दो फेस में किया जाएगा।

पहले फेस के लिए जगह को खाली करा दी गयी है। 34,457।70 वर्ग मीटर में अस्पताल का निर्माण होगा, जिसकी शुरुआत कर दी गई है। पहले फेस का निर्माण पूरा होने पर 600 बेड का अस्पताल का शुरू किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com