Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान को पाकिस्तान ने ‘आतंकवादी’ घोषित किया, महाराष्ट्र के मंत्री ने बताया हास्यास्पद

Salman Khan: पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया। बलूचिस्तान को अलग देश बताने वाले बयान के बाद यह फैसला हुआ। मंत्री योगेश कदम ने इसे राजनीतिक नौटंकी बताया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 27, 2025 | 03:10 PM

सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ratnagiri News: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पाकिस्तान ने ‘आतंकवादी’ घोषित किया है। पाकिस्तान सरकार का फैसला सलमान के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान को अलग मुल्क बताया था।

वहीं, अभिनेता सलमान खान को पाकिस्तान सरकार द्वारा ‘आतंकवादी’ घोषित किए जाने पर मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि सलमान खान न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में एक प्रसिद्ध और सम्मानित हस्ती हैं। उनके घर में भगवान गणेश की पूजा भारतीय परंपरा के अनुसार की जाती है। दरअसल, यह पाकिस्तान का अपना ही मजाक उड़ाना है। यह सब विशुद्ध रूप से राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाक सरकार ने एक्टर सलमान खान को आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची में रखा है। इस सूची में उन लोगों को रखा जाता है, जिन पर आतंकवाद से जुड़े होने का शक होता है। चौथी सूची में शामिल होने का मतलब यह है कि अब सलमान खान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। यहां तक कि उनकी पाकिस्तान यात्रा पर भी प्रतिबंध लग सकता है और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

दरअसल, यह फैसला सलमान खान के रियाद में हुए जॉय फोरम 2025 में दिए बयान के बाद आया है। शाहरुख खान और आमिर खान के साथ शामिल हुए सलमान ने इस दौरान बलूचिस्तान को अलग मुल्क बताया था। सलमान के इस बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है।

इससे पहले एक्टर सलमान खान ने अभिनेता सतीश शाह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी और सतीश शाह की एक पुरानी फिल्म की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं आपको 15 साल की उम्र से जानता था, आपने अपनी जिंदगी शानदार तरीके से जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। सतीश जी, आपकी कमी खलेगी।”

बता दें कि सलमान खान को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उनकी हिट लिस्ट में सलमान खान भी थे। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शूटर्स मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई बार रेकी कर चुके थे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा की वजह से वह अपने मकसद में नाकाम रहे और सलमान पर हमला करने की उनकी योजना विफल रही।

यह भी पढ़ें- संकट में यवतमाल के किसान! कपास बिक्री से पहले रजिस्ट्रेशन नहीं, गारंटी मूल्य से वंचित होने का डर

इस साल के अप्रैल महीने में अभिनेता सलमान खान को धमकी मिली थी। वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर भेजे गए मैसेज में सलमान की गाड़ी को बम से उड़ाने के अलावा घर में घुसकर मारने की धमकी भी दी गई थी। -एजेंसी इनपुट के साथ

Pakistan declares salman khan terrorist after balochistan remark

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 03:10 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Salman Khan

सम्बंधित ख़बरें

1

नाशिक वालें के लिए अच्छी खबर, अब सीधे दिल्ली की कर सकेंगे हवाई यात्रा, आज से शुरू हुई उड़ान

2

संकट में यवतमाल के किसान! कपास बिक्री से पहले रजिस्ट्रेशन नहीं, गारंटी मूल्य से वंचित होने का डर

3

Nagpur: सीमेंट रोड के गट्टुओं की बेतरतीब फिटिंग, लापरवाही के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी

4

नागपुर में ट्रिपल सीट की मस्ती! ट्रैफिक विभाग बेपरवाह, नियमों की उड़ रही धज्जियां

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.