Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के पवई तालाब में बनाए जा रहे साइकिलिंग ट्रैक का विरोध जारी, बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने लोकसभा में कही ये बात

  • Written By: दिपक.पांडे
Updated On: Dec 07, 2021 | 03:14 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : मुंबई (Mumbai) के पवई तालाब (Powai Lake) में बीएमसी (BMC) साइकिलिंग ट्रैक (Cycling Track) बनाना चाहती है। लेकिन बीएमसी के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है। बीएमसी के इस फैसले के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में युवा अलग-अलग तरह से पवई तालाब को बचाने के विरोध जताते आ रहे हैं। वहीं अब ये मसला बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) के दहलीज पर पहुंच गया है। कोर्ट ने 31 जनवरी तक रोक लगा दी है। लेकिन मामला अब सियासी रंग भी लेने लगा है। 

दरअसल मुंबई के पवई तालाब में बीएमसी साइकिलिंग ट्रैक का विरोध करते हुए बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने लोकसभा में आवाज उठाई। उन्होंने लोकसभा में कहा कि, पवई तालाब  एक ऐतिहासिक तलाब है। सवा सौ साल पुराने तालाब का रखरखाव करना ये हम सबकी जिम्मेदारी है।  इस तलाब को हैरिटेज का दर्जा प्राप्त है। वहां के स्थानीय प्रधिकरण (बीएमसी) ने उस तालाब पर एक सायकल ट्रैक बनाने का काम शुरु किया है। इस तालाब को साफ रखना, आसपास की सोसायटी के सीवरेज लाइन को दूर करना ये प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन सायकल ट्रैक बनाने से यहां  की बायोडायवर्सिटी को खतरा हो सकता है। 

The construction of a cycle track in the Powai Lake is a serious threat to its biodiversity. Raised the demand to cease the construction in the Parliament zero hour so that the legacy of the 125 years old heritage Powai Lake is preserved. pic.twitter.com/bzwmug5aRJ — Manoj Kotak (@manoj_kotak) December 7, 2021

बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने कहा कि इन सबके अस्तित्व को खतरा हो सकता है। इस तालाब के रखरखाव पर ध्यान दिया जाना चाहिए और इस तालाब को ऐतिहासिक दर्जा प्राप्त है। मेरी आपके द्वारा सरकार से मांग है कि पर्यावरण प्रेमियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण एक्सपर्ट का एक पैनल भेजा जाए और इसकी जांच करवाई जाए।  इस तालाब पर जो काम शुरु हुआ है उसे तत्काल रोक दिया जाए”। यही देश, समाज और पर्यावरण के हित में है। बता दें कि बीएमसी का चुनाव करीब है। ऐसे में बीजेपी कोई भी मुद्दा छोड़ने के मूड में नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: पवई झील के पास दरगाह के नजदीक दिखा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

नवभारत विशेष: असहमति के अधिकार बिना अधूरा है लोकतंत्र, बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी बारिश के बीच, सुप्रिया सुले की मांग

Opposition to the cycling track being built in powai lake mumbai continues bjp mp manoj kotak said this in lok sabha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2021 | 03:14 PM

Topics:  

  • BMC
  • Bombay High Court
  • Mumbai
  • Powai Lake

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.