Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब बोल पड़े एकनाथ शिंदे, तोड़ा मौन, गायकवाड-शिरसाट समेत कई नेताओं को लगाई फटकार

पार्टी की छवि दांव पर देखकर अब शिंदे ने साफ चेतावनी दी है कि नेतृत्व का मतलब मनमानी नहीं! अब जो बर्दाश्त के बाहर जाएगा, वह पार्टी से बाहर जाएगा।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 12, 2025 | 01:44 PM

अब बोल पड़े एकनाथ शिंदे (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय एक के बाद एक सियासी ड्रामे हो रहे हैं, और इस बार सारा हंगामा किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि शिवसेना (शिंदे गुट) के अपने ही नेताओं ने मचाया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जो आमतौर पर शांत और संयमित माने जाते हैं, अब खुद को अपनों की हरकतों से घिरा महसूस कर रहे हैं। पार्टी की डगमगाती छवि को संभालने के लिए उन्होंने अब ‘भाई’ से बदलकर सख्त बॉस की भूमिका अपना ली है।

राज्य के विधायक संजय गायकवाड ने आमदार निवास के कैंटीन में जब दाल-चावल पसंद नहीं आया, तो उन्होंने सीधा कर्मचारी पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा “तू मुझे ज़हर खिलाना चाहता है क्या?” दाल की थैली सुंघाई, थप्पड़ मारा और फिर यह पूरा ड्रामा बन गया सुर्खियों का हिस्सा।

संजय शिरसाट और ‘कैश बैग’ का वायरल क्लिप

मंत्री संजय शिरसाट का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे सिगरेट पीते हुए बेड पर आराम फरमा रहे थे, और बगल में रखी थी एक बड़ी संदिग्ध बैग, जिसमें नोट होने का अंदेशा था। बचाव में बोले कि “बैग में कपड़े हैं, पैसे नहीं… अलमारी मर गई है क्या?” इसके अलावा अन्य विवाद भी कम नहीं है। मंत्री भरत गोगावले के जादू-टोना प्रकरण और सांसद संदिपान भुमरे से जुड़े दारू परमिट घोटाले ने पार्टी को और मुश्किल में डाल दिया।

ये भी पढ़े: किलों से अनाधिकृत निर्माण गिराएं, विश्व धरोहर का दर्जा मिलते ही राज ने की मांग

एकनाथ शिंदे ने अब सुनाई खरी-खोटी

पार्टी की छवि दांव पर देखकर अब शिंदे ने साफ चेतावनी दी है कि “नेतृत्व का मतलब मनमानी नहीं! अब जो बर्दाश्त के बाहर जाएगा, वह पार्टी से बाहर जाएगा!” सूत्रों के मुताबिक, शिंदे ने बंद कमरे में गायकवाड और शिरसाट दोनों को फटकार लगाई और भविष्य में अनुशासन बनाए रखने का सख्त आदेश दिया।

चुनाव नज़दीक, छवि की चिंता

राज्य में जल्द ही स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी के नेताओं की इन हरकतों से जनता का भरोसा डगमगा सकता है। शिंदे समझ चुके हैं कि अब वक्त है पार्टी को कड़ा अनुशासन सिखाने का।

अब सवाल यह है…

क्या शिंदे की यह सख्ती असर डालेगी? क्या पार्टी भीतर से सधेगी या और बिखरेगी? और सबसे अहम क्या ‘शिवसेना अब भी शिवसेना जैसी बची है? जब अपनों की ही हरकतें पार्टी को नुकसान पहुंचाने लगें, तब नेता को नेता नहीं, संहारक बनना पड़ता है। एकनाथ शिंदे ने अब यह रोल ओढ़ लिया है।‘भाई’अब सिर्फ नाम के नहीं, पार्टी के ‘बॉस’ भी बन गए हैं। अब देखना है कि क्या यह सख्ती विवादों पर ब्रेक लगाएगी या और झगड़े सामने लाएगी?

Now eknath shinde spoke reprimanded all leaders including gaikwad shirsat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 01:44 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Sanjay Gaikwad
  • Sanjay Shirsat

सम्बंधित ख़बरें

1

शिवसेना प्रमुख का पार्थिव शरीर दो दिन मातोश्री में रखा, शिंदे गुट के नेता कदम का बड़ा दावा

2

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

3

मोनो रेल के बाद मुंबई मेट्रो की भूमिगत ट्रेन में आयी टेक्निकल खराबी, सांताक्रूज स्टेशन पर कराया खाली

4

मासूमियत का सौदा! 50 हजार में नाबालिग आदिवासी लड़की की शादी, पुलिस ने पति समेत 5 पर कसा शिकंजा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.