Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में दिसंबर से दौड़ेगी बंद दरवाजों वाली नॉन-AC लोकल! जानें कैसे होगा सफर

Mumbai News: मुंबई में दिसंबर से पहली बार बंद दरवाजों वाली नॉन-एसी लोकल ट्रेन शुरू, सुरक्षा बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार, भविष्य में सभी लोकल ट्रेनें सुरक्षित होंगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 21, 2025 | 10:44 AM

मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Local Train With Closed Doors News: मुंबईकरों को लोकल ट्रेन की यात्रा और सुरक्षित बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। रेलवे ने घोषणा की है कि इस साल दिसंबर तक मुंबई को पहली बार बंद दरवाजों वाली नॉन-एसी लोकल मिलने जा रही है। यह प्रयोग सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि हर साल ट्रेन से गिरने की घटनाओं में बड़ी संख्या में यात्रियों की जान जाती है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ किया कि आगे चलकर समय के हिसाब से मुंबई की सभी लोकल ट्रेनें धीरे-धीरे बंद दरवाजों वाली होंगी। इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

सुरक्षा की नई पहल

  • मौजूदा गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से ऑटोमैटिक डोर फिट करना
  • नई नॉन-एसी गाड़ियों का निर्माण ही बंद दरवाजों वाले डिजाइन पर करना
  • एसी लोकल गाड़ियों स्वाभाविक रूप से बंद दरवाजों वाली ही होंगी

मुंबई लोकल की क्षमता:

  • 12 कोच की नॉन-एसी लोकल में 1,800 यात्री
  • 15 कोच की नॉन-एसी लोकल में 3,000 यात्री
  • भीड़भाड़ के समय में 4,000 यात्री
  • एमआरवीसी टेंडर: 2,856 बंदे मेट्रो कोच
  • भविष्य की योजना: 12, 15 और 18 कोच वाले रेक
रेलवे डेली सर्विसेज ट्रेन ट्रेन रूट एसी ट्रेन
सेंट्रल रेलवे 1,810 168 140 7
वेस्टर्न रेलवे 1,406 112 96 8

सेंट्रल और वेस्टर्न परिदृश्य

मुंबई में लोकल सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे पर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में सेंट्रल रेलवे रोजाना 1,810 सेवाएं संचालित करती है, जिसमें 168 रेक हैं, जिनमें से 140 रेक हर दिन उपयोग में आते हैं।

इसमें सिर्फ 7 एसी रेक शामिल हैं। वहीं, वेस्टर्न रेलवे पर 1,406 सेवाएं चलती है, जिसके पास 112 रेक हैं और 96 रेक रोजाना पटरी पर उतरते हैं। वेस्टर्न रेलवे के पास फिलहाल 8 एसी रेक है। स्पष्ट है कि फिलहाल एसी रेक की संख्या बेहद कम है और यात्रियों का दबाव नॉन-एसी लोकलों पर ही ज्यादा है। ऐसे में बंद दरवाजों वाली नॉन-एसी लोकल का लॉन्च सीधा असर सुरक्षा पर डालेगा।

यह भी पढ़ें:- मुंबई को 2041 में लगेगा भीषण जल संकट! 7 झीलें नहीं होंगी काफी, BMC ने बनाया मेगा प्लान

भीड़ से राहत की कोशिश

फिलहाल मुंबई लोकल की अधिकांश सेवाएं 12-कोच रेक पर चलती हैं कुछ सेवाएं ही 15-कोच रेक से संचालित होती हैं। नए टेंडर में बड़ी संख्या में 15-कोच सेवाओं को शामिल किया गया है, जबकि भविष्य में 18-कोच रेक भी शामिल करने का प्रावधान है। इससे यात्रियों को ज्यादा जगह मिलेगी और पिक ऑवर में होने वाली भीड़ कुछ कम हो सकेगी।

वंदे मेट्रो कोच से बदलेगा चेहरा

मुंबई रेलवे विकास निगम (एमआरवीसी) ने हाल ही में 2,856 ‘वंदे मेट्रो’ (सबअर्बन) कोच खरीदने के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इन कोचों का रखरखाव भी दीर्घकालिक अनुबंध के तहत होगा। ये कोच मेट्रो जैसी सुविधाओं वाले होंगे।

बंद दरवाजे, बेहतर वेंटिलेशन, आरामदायक सीटिंग और यात्रियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक। कुछ महीनों पहले मेट्रो के एक इवेंट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्पष्ट किया है कि रेलवे मंत्री से इन एसी लोकलों के किराए में वृद्धि न करने का अनुरोध किया गया है ताकि आम यात्रियों पर बोझ न पड़े।

रेट्रोफिट मॉडल से शुरुआत

हालांकि यात्री संगठनों का मानना है कि बंद दरवाजों वाली लोकल लागू करना आसान नहीं होगा। बिना एसी वाली ट्रेन में बंद दरवाजे के कारण वेंटिलेशन और गर्मी का मुद्दा बड़ा हो सकता है। इसीलिए रेलवे फिलहाल रेट्रोफिट मॉडल से शुरुआत कर रहा है ताकि यात्रियों के अनुभव को परखा जा सके।

Non ac local trains with closed doors will begin operating in mumbai in december

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 10:44 AM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

डिप्टी सीएम शिंदे की के फैसले पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार से मांगा जवाब

2

एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, पाकिस्तान और तुर्किए के झंडे के साथ वायरल हुई तस्वीरें, मचा हड़कंप

3

भिवंडी मनपा में बिछी चुनावी बिसात, वार्ड संरचना मसौदा तैयार, नेता हुए एक्टिव

4

मराठा आरक्षण विवाद के बीच मंत्री अतुल सावे की कार पर हमला, शीशा चकनाचूर, आरोपी गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.