-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Water Crisis 2041 Bmc Mega Plan
मुंबई को 2041 में लगेगा भीषण जल संकट! 7 झीलें नहीं होंगी काफी, BMC ने बनाया मेगा प्लान
- Written By: आकाश मसने
Mumbai News: मुंबई में बढ़ती आबादी और जलवायु परिवर्तन से पानी की मांग 2041 तक 6,535 एमएलडी तक पहुंचेगी। बीएमसी ने नए जल स्त्रोत खोजने व जल संकट टालने के लिए मेगा प्लान बनाया है।

तुलसी झील (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Water Crisis News: वैश्विक जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग ने मौसमी चक्र को बदल दिया है। मुंबई महानगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जनसंख्या और शहरीकरण के कारण पानी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। साल 2041 तक आबादी 1 करोड़ 72 लाख तक पहुंच जाएगी और 6,535 एमएलडी पानी को जरूरत होगी।
पानी की बढ़ रही मांग ने बीएमसी प्रशासन के सामने चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। भविष्य में इस समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने नए जल स्त्रोत बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है।
मुंबई में सात झीलों से प्रतिदिन 4,000 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। कई इलाकों में जल संकट की स्थिति बरकरार है। जलापूर्ति बढ़ाने और मांग-आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए मशक्कत जारी है। पानी की मांग लगातार चढ़ती जा रही है। भविष्य में जल संकट विकराल रूप धारण कर सकता है। इसके लिए मेगा प्लान तैयार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
झीलों में एक साल का पर्याप्त पानी
मुंबई को जलापूर्ति करने वाली 7 झीलों में इस मानसून में एक साल तक का पानी का स्टॉक जमा हो चुका है। इस साल मुंबई वासियों को गर्मियों के दिनों तक पानी की टेंशन नहीं है। ये सभी झीलें मुंबई से लगभग 100 से 175 किलोमीटर दूर स्थित हैं। इनकी जल भंडारण क्षमता कुल 14,47,363 एमएलडी है। इन झीलों से वर्तमान में 4,000 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है, जबकि पानी की मांग 4250 मिलियन लीटर है।
प्रस्तावित परियोजनाओं पर बल
राज्य सरकार की पहल पर बीएमसी प्रशासन ने भविष्य की समस्या से निपटने के लिए कई परियोजनाएं प्रस्तावित की हैं। अब इन परियोजनाओं को अमतीय जामा पहनाने की कवायद तेज कर दी गई है।
शनिवार को झीलों के अभ्यास दौरे में बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि पानी की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए मनोरी में 200 एमएलडी प्रतिदिन क्षमता वाली खारे पानी की शुद्धिकरण परियोजना के लिए रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी विस्तार क्षमता 400 एमएलडी प्रतिदिन तक होगी।
गरगई परियोयना 440 एमएलडी प्रतिदन, चिजल 865 एमएलडी प्रतिदिन और दमनगंगा पिंजल नदी लिंक परियोजना 1.586 एमएलडी प्रतिदिन को विकसित करने पर काम शुरू किया गया है। इससे रोजाना 2,891 एमएलडी पानी बढ़ने की उम्मीद है।
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और निविदा तैयार करने के लिए एक सलाहकार की नियुक्ति की जा चुकी है। इन परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के तुरंत बाद विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
बजट में 2400 करोड़ का प्रावधान
बीएमसी ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में पानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए जलापूर्ति परियोजना के लिए 2400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। पानी की मांग पूरा करने के लिए गारगाई, पिंजाल और दमनगंगा पिंजाल नदी जोड़ परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस तरह होता है जलशुद्धीकरण
- मुंबई शहर के बाहर स्थित मुख्य जल स्रोतों से जल शोधन केंद्रों तक पानी पहुंचाने का कार्य 2235 मिमी से 3000 मिमी तक है।
- पानी को गुरुत्वाकर्षण कर 5500 मिमी व्यास वाली कंक्रीट की भूमिगत जल सुरंगों के माध्यम से पंप किया जाता है।
- लगभग 50% पानी लिफ्टिंग सिस्टम के माध्यम से जल शोधन संयंत्रों तक पहुंचाया जाता है। पंजरापुर, भांडुप कॉम्प्लेक्स, विहार और तुलसी में पानी को शुद्ध किया जाता है।
3.60 लाख जल कनेक्शन
शुद्ध जल को भांडुप कॉम्प्लेक्स और येवई में स्थित मास्टर बैलेंसिंग जलाशय में संग्रहित किया जाता है, इनसे शहर भर के 27 सेवा जलाशयों के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है। लगभग 3 लाख 60 हजार जल कनेक्शनी के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को जल आपूर्ति की जाती है।
यह भी पढ़ें:- JEE-NEET तैयारी होगी आसान! महाराष्ट्र के हर जिले को मिलेगा ‘सुपर 50’ स्कूल, मंत्री भुसे ने किया ऐलान
अधर में लटकी है परियोजनाएं
गरगई बांध परियोजना को वन्यजीव विभाग से अनुमति मिल चुकी है और केंद्र से अनुमति मिलनी बाकी है। परियोजना को अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग वार वर्ष लगेंगे। इस परियोजना पर 3,100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मरगई के साथ ही पिंजल और दमनगंगा परियोजना काम रुका हुआ है। पिछले दस वर्षों में एक भी नया बांध नहीं बना है। समुद्री जल को मीठा बनाने वाली परियोजना भी ठप पड़ी है।
मुंबई को प्रतिदिन किस झील से कितनी जलापूर्ति
- तुलसी झील- 18 एमएलडी
- विहार- 90 एमएलडी
- तानसा- 500 एमएलडी,
- माेडक सागर- 455 एमएलडी
- अपर वैतरणा- 640 एमएलडी,
- मध्य वैतरणा- 455 एमएलडी
- भातसा झील- 202 एमएलडी
पानी की आपूर्ति की जाती है। सुचारू दैनिक जल आपूर्ति के लिए लगभग 1,000 वाल्य खोले और बंद किए जाते हैं। लगभग 1,150 इंजीनियर, 8,950 कर्मचारी और अन्य कर्मचारी तैनात हैं।
Mumbai water crisis 2041 bmc mega plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













