मुंबई और नवी मुंबई में हैवी गाड़ियों की नो एंट्री, मराठा आंदोलन के चलते लिया फैसला
29 अगस्त को मुंबई के आजाद पार्क में मराठा आंदोलन का मोर्चा आयोजित किया जाने वाला है। जिसको लेकर मुंबई से नवी मुंबई के रास्ते पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए हैवी गाड़ियों की नो एंट्री होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मराठा क्रांति मोर्चा के तहत कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में, 29 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
यह मोर्चा बीड से शुरू होकर सायन-पनवेल मार्ग, पंजरपोल मार्ग और नवी मुंबई होते हुए आजाद मैदान तक पहुंचेगा। मोर्चा में बड़ी संख्या में लोग पैदल, मोटरसाइकिल, कार, टेम्पो और ट्रक जैसे वाहनों के साथ शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए 29 अगस्त से अगले आदेश तक शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है।
यात्रा के पहले लें जानकारी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त करें और यातायात नियमों का पालन करें। मोर्चा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, दमकल आदि) को प्राथमिकता दी जाएगी। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निम्नलिखित मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों। विशेष रूप से भारी वाहनों (ट्रक, टेम्पो आदि) के लिए प्रतिबंध लागू रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों का सुझाव
- सायन-पनवेल मार्ग के लिएः वाहन चालक वाशी-मानखुर्द मार्ग या ठाणे-बेलापुर रोड का उपयोग कर सकते हैं।
- पंजरपोल मार्ग के लिए डोंगरी-भायखला मार्ग या जेजे फ्लाईओवर का उपयोग किय जा सकता है।
- आजाद मैदान क्षेत्र के लिएः मरीन ड्राइव, कोलाबा, और चर्चगेट की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
- नवी मुंबई से मुंबईः वाहन चालकों को सुझाव दिया गया है कि वे पनवेल-ठाणे-मुलुंड मार्ग या अन्य बाहरी रिंग रोड का उपयोग करें।
ये भी पढ़ें :-
- सायन-पनवेल मार्गः इस मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- पंजरपोल मार्गः इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सीमित रहेगी।
- आजाद मैदान के आसपास के क्षेत्रः आजाद मैदान और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेषव्यवस्था की जाएगी। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
- नवी मुंबई से मुंबई की ओर आने वाले मार्गः नवी मुंबई से आजाद मैदान की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों
की जांच और नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
