गडकरी चले बस से, फडणवीस ने की बुलेट की सवारी, तो नितेश राणे पैदल चलकर पहुंचे मंत्रालय; देखें VIDEO
Nitesh Rane News: मंत्री नितेश राणे ने इंधन बचत के लिए पैदल चलकर मंत्रालय पहुंचकर सबको चौंकाया। पीएम मोदी की पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सुरक्षा काफिला घटाने और ऑनलाइन बैठकों का बड़ा फैसला लिया है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
नितेश राणे का पैदल सफर (सोर्स: एक्स@NiteshNRane)
Nitesh Rane Walks To Mantralaya: वैश्विक इंधन संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए मितव्ययिता के आह्वान का महाराष्ट्र में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुलेट चलाकर विधानभवन पहुंचने की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और मत्स्य पालन व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने आज अपने अनूठे अंदाज से सबको चौंका दिया।
पैदल तय किया मंत्रालय का सफर
आज सुबह जब नितेश राणे अपने शासकीय निवास सुवर्णगड से बाहर निकले, तो उनके साथ गाड़ियों का लंबा काफिला नहीं था। राणे ने मंत्रालय तक का सफर पैदल चलकर पूरा किया। दक्षिण मुंबई की सड़कों पर एक कैबिनेट मंत्री को सामान्य नागरिक की तरह चलते देख राहगीर और सरकारी कर्मचारी दंग रह गए। मंत्रालय के प्रवेश द्वार पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के आह्वान के प्रति एक सजग नागरिक और जन-प्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।
आदरणीय पंतप्रधान श्री.नरेंद्र मोदीजी यांनी केलेल्या आवाहनानुसार मुख्यमंत्री श्री.देवेंद्रजी फडणवीस यांनी राज्यातील प्रत्येक विभागाला शासकीय सेवेतील इंधनावर चालणाऱ्या वाहनांचा कमीत कमी वापर करण्याचे निर्देश दिले आहेत. याचे पालन करीत वाहनांचा कमीत कमी वापर व्हावा या दृष्टीने आज… pic.twitter.com/d801Srable — Nitesh Rane (@NiteshNRane) May 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
अकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर
राणे ने न केवल पैदल यात्रा की, बल्कि अपने दैनिक कामकाज में भी बड़े बदलावों की घोषणा की। उन्होंने कहा, मैंने अपने सुरक्षा काफिले में गाड़ियों की संख्या को सीमित करने का निर्णय लिया है। अब मेरे साथ केवल सुरक्षा कारणों से आवश्यक दो गाड़ियाँ ही रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचत के लिए आज से आधिकारिक तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन (EV) का उपयोग शुरू कर दिया है।
नितेश राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
अब डिजिटल होंगी विभागीय बैठकें
इंधन और समय की बचत के लिए मंत्री राणे ने प्रशासनिक सुधारों की भी घोषणा की। उन्होंने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में विभाग की अधिकांश बैठकें ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएं। राणे के अनुसार, इससे अधिकारियों को लंबी दूरी तय कर मंत्रालय आने की जरूरत नहीं होगी, जिससे न केवल सरकारी इंधन की बचत होगी, बल्कि काम की गति भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने छोड़ा लग्जरी काफिला! PM मोदी की अपील पर बस से किया पालकी मार्ग का दौरा; देखें VIDEO
विपक्ष से भी सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दुपहिया से यात्रा कर इंधन बचत का जो संदेश दिया गया है, उसे आगे बढ़ाते हुए नितेश राणे ने सर्वदलीय नेताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इंधन संकट एक वैश्विक समस्या है और इससे निपटने के लिए छोटे-छोटे कदम ही बड़े बदलाव लाएंगे। उन्होंने सभी दलों के कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में इंधन की बचत को प्राथमिकता दें।
