हिंदू भावनाओं से समझौता नहीं…कपिल शर्मा शो पर आए एआर रहमान तो भड़के नितेश राणे, नेटफ्लिक्स को दी चेतावनी!
Nitesh Rane AR Rahman Controversy: नितेश राणे ने किया कपिल शर्मा शो और एआर. रहमान का विरोध! बोले- 'हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को मंच देना गलत'। नेटफ्लिक्स से की अपील।
- Written By: प्रिया जैस
नितेश राणे और कपिल शो पर एआर रहमान (सौजन्य-IANS)
AR Rahman Communalism Statement: हिंदी सिनेमा में सांप्रदायिकता को लेकर दिए बयान की वजह से म्यूजिशियन एआर. रहमान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक गलियारे से लेकर हिंदी सिनेमा से जुड़े कई कलाकारों ने इशारों-इशारों में उनके बयान का विरोध किया था। अब, रहमान को कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडिया कपिल शो’ में देखा गया, जहां उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कपिल शर्मा और एआर. रहमान दोनों का विरोध किया है। महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे का कहना है कि भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर एआर. रहमान को किसी तरह का सार्वजनिक मंच देने से बचना चाहिए और उनका खुला विरोध होना चाहिए।
क्या बोले नितेश राणे?
उन्होंने शो में म्यूजिशियन को बुलाने का विरोध किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कॉमेडी की बात हो तो नाम आता है कपिल शर्मा का, और द ग्रेट इंडिया कपिल शो को देश-विदेश में बड़ी लोकप्रियता मिली है। लेकिन, एआर. रहमान के कुछ विवादित बयानों के कारण भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें बड़े मंच पर स्थान देने के निर्णय का हम तीव्र विरोध करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
मुंबई के विक्रोली में तीन दिन पहले बनी सड़क धंसी, लोगों ने कहा- यह ठेकेदार की हैं गलती
कॉमेडी की बात हो तो नाम आता है कपिल शर्मा का, और The Great Indian Kapil Show को देश-विदेश में बड़ी लोकप्रियता मिली है। लेकिन A. R. Rahman के कुछ विवादित बयानों के कारण भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँची है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें बड़े मंच पर स्थान देने के… — Nitesh Rane (@NiteshNRane) February 1, 2026
उन्होंने लिखा, “मनोरंजन की स्वतंत्रता स्वीकार है, परंतु जनभावनाओं, हिंदू समाज की भावनाओं और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नेटफ्लिक्स और शो निर्माताओं से अपेक्षा है कि वे इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और सामाजिक संवेदनशीलता का सम्मान करें। कॉमेडी स्वागत योग्य है, लेकिन भारत की अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और हिंदुत्व से कोई समझौता स्वीकार नहीं है।”
यह भी पढ़ें – Budget 2026: फडणवीस-गडकरी के शहर के साथ हो गया खेला, मेट्रो को लगा झटका, बजट में मांगे थे 1,335 करोड़
बता दें कि हालिया एपिसोड में एआर. रहमान ने कपिल के साथ एक मजेदार गेम खेला। इस पर रहमान ने कहा, “यह गेम अच्छा उदाहरण है यह बताने का कि जानकारी या कही हुई बात को कैसे गलत समझा जाता है। दुनिया की यही परेशानी है कि कैसे किसी मैसेज को गलत समझा जाता है और फिर उसे फैला दिया जाता है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
