माथेरान घूमने के लिए यात्रियों का खत्म होगा इंतजार, 1 नवंबर से शुरू होगी नेरल से माथेरान टॉय ट्रेन!
दिवाली की छुट्टियों में अक्सर लोगों के घूमने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक होती है माथेरान, जहां लोग अक्सर टॉय ट्रेन की सवारी करने के लिए परिवार के साथ जाना पसंद करते है।
- Written By: प्रिया जैस
टॉय-ट्रेन (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: ठंड के मौसम में दिवाली की छुट्टियों में अक्सर लोगों के घूमने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक होती है माथेरान, जहां लोग अक्सर टॉय ट्रेन की सवारी करने के लिए परिवार के साथ जाना पसंद करते है। टॉय ट्रेन की सवारी पर्यटकों और कारोबारियों के लिए एक बहुत ही खास समय होता है। मानसून के दौरान बंद हुई टॉय ट्रेन अब जल्द ही शुरू होने वाली है।
नेरल से माथेरान चलने वाली टॉय ट्रेन, 1 नवंबर से जनता के लिए शुरू शुरू हो सकती है। यह ट्रेन मानसून में लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र बंद रखी जाती है। इस साल 8 जून से यह सेवा बंद थी। इसके बाद 15 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से पर्यटक और कारोबारी दोनों ही परेशान थे। इन सब के बीच एक अधिकारी ने बताया कि हम पूरी कोशिश कर रहे है कि इस साल यह ट्रेन 1 नवंबर से शुरू हो जाए।
माथेरान तक चल रही शटल सेवा
बता दें, कि माथेरान एक हिल स्टेशन है और टॉय ट्रेन से माथेरान जाने का आनंद ही कुछ और है। हालांकि, अमन लॉज से माथेरान तक शटल सेवा चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन, 38 भवनों पर चलेगा बुलडोजर; रामपुर विकास प्राधिकरण ने बताई ये बड़ी वजह
Huawei ने लॉन्च किए दो नए फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएंगे धमाल
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में नेरल माथेरान मार्ग मरम्मत के अंतिम चरण में है और स्टीम इंजन लुक वाले इंजन के साथ विस्टा डोम कोच भी नेरल में लाए गए हैं। इसका परीक्षण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में भाजपा ने सभी को चौंकाया, अब महाराष्ट्र और झारखंड में शुरू कर दी सोशल इंजीनियरिंग
छुट्टियों का खास आकर्षण
बता दें, कि दिवाली की छुट्टियां माथेरान में बिज़नेस करने वालों को काफी फायदा देती है। बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होने पर अधिकांश लोग माथेरान जाते है और टॉय ट्रेन का मजा लेते है। यहां के प्रमुख आकर्षण में शामिल ये टॉय ट्रेन आसपास के कारोबारियों के लिए जीविका का एक आधार है।
यह भी पढ़ें- मुंबई-उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हर हफ्ते चलेगी बांद्रा-लालकुआं सुपरफास्ट
