-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Announcement Of Bandra Lalkuan Superfast Weekly Train To Increase Connectivity Between Mumbai And Uttarakhand
मुंबई-उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हर हफ्ते चलेगी बांद्रा-लालकुआं सुपरफास्ट
- Written By: रीना पंवार
मुंबई से उत्तराखंड के लिए चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में चलेगी। ये कोटा से होकर गुजरेगी, जिससे कोटा की कनेक्टिविटी भी महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, दिल्ली व उत्तराखंड से बढ़ेगी।

ट्रेन के स्वागत के लिए बांद्रा स्टेशन पर मौजूद लोग
मुंबई : मुंबई से उत्तराखंड और उत्तराखंड से मुंबई आने-जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दोनों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लालकुआं से बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक ट्रेन की घोषणा की गई है। इसके उद्घाटन का पहला फेरा रविवार को मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से रवाना भी हुआ। इस ट्रेन के शुरू होने से मुंबई में रहे उत्तराखंड के लोगों में खुशी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन साप्ताहिक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में चलेगी जो कोटा से होकर गुजरेगी, जिससे कोटा की कनेक्टिविटी भी महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, दिल्ली व उत्तराखंड से बढ़ेगी। बांद्रा-लालकुआं सुपरफास्ट ट्रेन 21 घंटे के सफर के बाद लालकुआं जंक्शन पहुंचेगी।
लोगों ने सीएम से की थी मांग
बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड की सीएम पुष्कर सिंह धामी मुंबई प्रवास पर आए थे। इस दौरान यहां रहने वाले उत्तराखंड के लोगों ने मुंबई और उत्तराखंड राज्य के बीच ट्रेन चलाने की मांग की थी जिस पर उन्होंने जल्द ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
LTT मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; देखें नया शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स
मुंबई-पुणे रेल रूट पर बड़ा संकट! भारी भूस्खलन के बाद डेक्कन क्वीन समेत 30 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
मुंबई के रे रोड ROB की बढ़ी लागत पर सवाल: उद्घाटन के एक साल में 18 करोड़ अतिरिक्त खर्च का मामला अटका
ट्रेन चलने से उत्तराखंड के लोगों में खुशी
बांद्रा-लालकुआं सुपरफास्ट चलने से मुंबई में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। दो दिन पहले बोरीवली में उत्तराखंड के लोगों की ओर से बांद्रा-लालकुआं सुपरफास्ट ट्रेन का स्वागत भी किया गया। कुमाऊं भजन मंडल और मां नंदा सुनंदा भजन मंडल के बैनर मुंबई में रह रहे उत्तराखंडियों ने इस स्वागत समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विधायक मनीषा चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Announcement of bandra lalkuan superfast weekly train to increase connectivity between mumbai and uttarakhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jul 11, 2026 | 01:01 PMChina Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
Jul 11, 2026 | 12:59 PMकश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
Jul 11, 2026 | 12:55 PMदतिया उपचुनाव: ‘यह पार्टी का निर्णय’, टिकट काटे जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने- VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:53 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
Jul 11, 2026 | 12:51 PMProject 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
Jul 11, 2026 | 12:44 PMबाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, अमरनाथ यात्रा ने 8 दिनों में पार किया 2 लाख का आंकड़ा
Jul 11, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM














