माथेरान की रानी का इंतजार खत्म: 20 अक्टूबर से शुरू होगी नेरल-माथेरान मिनी ट्रेन सेवा, पर्यटकों में खुशी

Matheran Mini Train Restart: मानसून के कारण बंद नेरल-माथेरान मिनी ट्रेन सेवा 20 अक्टूबर से दोबारा शुरू होने जा रही है। दशहरे के मौके पर शुरू हो रही इस सेवा से पर्यटकों में उत्साह है।
The wait for the 'Queen of Matheran' is over: Neral-Matheran mini-train service to resume from October 20
माथेरान मिनी ट्रेन सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • माथेरान की रानी मिनी ट्रेन 20 अक्टूबर से फिर शुरू होगी।

  • मानसून के कारण 15 जून से नियमित सेवा बंद थी।

  • मिनी ट्रेन सेवा बहाल होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद।

Mumbai Tourism Matheran Mini Train Restart: बारिश के कारण बंद माथेरान की रानी यानी नेरल-माथेरान मिनी ट्रेन सेवा दशहरे के मुहूर्त पर फिर शुरू होने जा रही है। मध्य रेलवे ने मानसून के मद्देनजर 15 जून से नेरल-अमन लॉज के बीच नियमित यात्री सेवा बंद कर दी थी।

अब 20 अक्टूबर से यह सेवा दोबारा शुरू होगी। इससे माथेरान आने वाले पर्यटक मिनी ट्रेन से सफर का आनंद ले सकेंगे। 'माथेरान की रानी' के नाम से मशहूर यह नैरोगेज रेलगाड़ी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

नेरल से माथेरान के बीच खूबसूरत पहाड़ियों और प्राकृतिक नजारों से गुजरने वाली इस मिनी ट्रेन की सवारी के लिए देशभर से पर्यटक आते हैं। मुंबई शहर में मानसून के बाद पर्यटन सीजन शुरू होने के मद्देनजर इस सेवा की बहाली महत्वपूर्ण है। भारी बारिश, भूस्खलन की आशंका और रेलमार्ग की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे हर साल मानसून के दौरान इस सेवा में बदलाव करता है।

इस वर्ष भी 15 जून से नेरल-अमन लॉज के बीच नियमित सेवा बंद कर दी गई थी। हालांकि, माथेरान-अमन लॉज के बीच शटल सेवा जारी रखी गई थी। इससे पर्यटक अमन लॉज से आगे माथेरान तक मिनी ट्रेन से पहुंच पा रहे थे।

The wait for the 'Queen of Matheran' is over: Neral-Matheran mini-train service to resume from October 20
मुंबई में BMC का बड़ा अभियान: रेलवे स्टेशनों के पास हटेंगे अतिक्रमण, पेडिस्ट्रियन फर्स्ट नीति के तहत कार्य तेज

प्राकृतिक सौंदर्य के आनंद का अवसर

20 अक्टूबर से नेरल-अमन लॉज के बीच सेवा बहाल होने के बाद पर्यटक नेरल से माथेरान तक मिनी ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इससे आगामी पर्यटन सीजन में माथेरान के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेल यात्रा के साथ पर्यटकों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा।

The wait for the 'Queen of Matheran' is over: Neral-Matheran mini-train service to resume from October 20
विकसित महाराष्ट्र 2047: मेट्रो, रेलवे और RRTS के लिए बनी हाई-लेवल टास्क फोर्स, 6 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

सीजन में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

20 अक्टूबर से नेरल-अमन लॉज के बीच सेवा बहाल होने के बाद पर्यटक नेरल से माथेरान तक मिनी ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इससे आगामी पर्यटन सीजन में माथेरान के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, रेल यात्रा के साथ पर्यटकों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com