सानिध्य डोंगरे बने NEET UG 2026 में मुंबई सिटी टॉपर, 700 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 28 वां स्थान
NEET UG 2026 Mumbai City Topper: आकाश पनवेल के छात्र सानिध्य डोंगरे ने 700/720 अंक हासिल कर मुंबई सिटी टॉपर और AIR 28 प्राप्त की। संस्थान ने उनकी सफलता पर बधाई दी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
सानिध्य डोंगरे (फोटो नवभारत)
NEET UG 2026 Mumbai City Topper Sanidhya Dongre: नीट यूजी की परीक्षा में सानिध्य डोंगरे 720 में से 700 अंक लाकर मुंबई सिटी के टॉपर बने हैं। अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के पनवेल सेंटर के क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र सानिध्य डोंगरे ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 में 720 में से 700 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 28 हासिल की है।
आकाश एजुकेशनल ने प्रतिभाशाली छात्र सानिध्य डोंगरे का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासित तैयारी का परिणाम है, जिसमें आकाश के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित शिक्षण प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सपने के सच होने जैसा
अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए सानिध्य डोंगरे ने कहा, ‘All India Rank 28 हासिल करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मैं अपने माता-पिता का दिल से आभारी हूँ, जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया, और आकाश के शिक्षकों का, जिन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। यह सफलता मुझे एक सफल डॉक्टर बनने की दिशा में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है।’
सम्बंधित ख़बरें
यशवंत शुगर मिल की 99.27 एकड़ जमीन खरीद पर फिर लगी रोक, राज्य सरकार ने रोकी वित्तीय कार्रवाई
पिंपरी-चिंचवड़ में पाइपलाइन कार्य से सड़कें बदहाल, धीमी रफ्तार पर नागरिकों में नाराजगी
दुबई-बैंकॉक से मुंबई तक फैला था जाल! DRI ने दबोचे अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग रैकेट के 6 सदस्य
नए मेडिकल कॉलेजों के लिए नियम हुए सख्त, बिना पूरी बिल्डिंग नहीं मिलेगी मंजूरी; विदर्भ पर बड़ा असर
यह भी पढ़ेः- ठाणे में स्वस्थ भारत, सुरक्षित समाज अभियान के तहत सैकड़ों नागरिकों ने कराया फ्रि में मेडिकल हेल्थ चेक-अप
संस्थान ने सानिध्य की सफलता पर जताया गर्व
AESL के डिप्टी रीजनल डायरेक्टर सी. एस. मिश्रा ने कहा कि सानिध्य की उपलब्धि पूरे आकाश परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सानिध्य ने अनुशासन, निरंतर मेहनत और सीखने की गहरी लगन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। मिश्रा ने सानिध्य और उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि NEET UG 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्रों ने देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने टॉप-10 में 4, टॉप-50 में 18 और टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त कर संस्थान की गुणवत्ता और श्रेष्ठ शैक्षणिक मार्गदर्शन को एक बार फिर साबित किया है।
