सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को बांधी राखी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा भावुक नजारा, देखें तस्वीरें

Amit Shah Mumbai Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने उन्हें राखी बांधी। इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
Sunetra Pawar tied Rakhi to Amit Shah
मुंबई एयरपोर्ट पर अमित शाह को राखी बांधती सुनेत्रा पवारसोर्स: एक्स/@SunetraA_Pawar
Published on
Updated on

Sunetra Pawar tied Rakhi to Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आम मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यंत्री एकनाथ शिंदे व डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने उनका स्वागत किया। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हुई यह यात्रा राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही है। एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह के तुरंत बाद एक भावुक और सांस्कृतिक क्षण देखने को मिला।

सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को बांधी राखी

मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत के समय महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कलाई पर राखी बांधी। सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी वहां मौजूद रहे और इस आत्मीय पल के साक्षी बने।

सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि आज मुंबई में देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमितभाई शाह का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। रक्षा बंधन के पावन त्योहार के मौके पर मैंने अमितभाई को राखी बांधी और इस मौके पर दिल से शुभकामनाएं दीं।

सुनेत्रा पवार ने अपने संदेश में यह भी लिखा कि महाराष्ट्र के निरंतर विकास और देशहित के कार्यों के लिए अमित शाह का सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा से एक बड़ी प्रेरणा रहा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई और राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात की काफी चर्चा हो रही है।

Sunetra Pawar tied Rakhi to Amit Shah
क्या तुकाराम मुंढे की सख्ती की वहज से बढ़े दूध के दाम? जानिए डिमांड एंड सप्लाई का पूरा बजट

मेयर रितु तावड़े ने भी अमित शाह को बांधी राखी

इस दौरान मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने भी अमित शाह काे राखी बांधी। उन्होंने कहा कि भारत के मजबूत गृह मंत्री अमित शाह, जो देश की सुरक्षा, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं, उनका मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और रक्षा बंधन के त्योहार पर उन्हें राखी बांधी गई।

रितु तावड़े ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि अखंड भारत की सुरक्षा का नेतृत्व कर रहे इन काबिल हाथों को लंबी उम्र, अच्छी सेहत और लगातार सफलता मिले, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मंत्री आशीष शेलार, मंत्री जयकुमार रावल, मुंबई BJP अध्यक्ष अमीत साटम, मेयर रितु तावड़े और अन्य मौजूद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com