Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: 22 जून से दहेज, घरेलू हिंसा के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू, सुप्रिया सुले ने दी जानकारी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी दहेज के खिलाफ और हिंसा मुक्त महाराष्ट्र के लिए 22 जून से राज्यव्यापी अभियान शुरू करेगी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 23, 2025 | 09:37 PM

दहेज, घरेलू हिंसा के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी दहेज के खिलाफ और हिंसा मुक्त महाराष्ट्र के लिए 22 जून से राज्यव्यापी अभियान शुरू करेगी। यह कदम हाल ही में पुणे में 26 वर्षीय एक महिला की मौत की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। राकांपा से निष्कासित नेता राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी हगवणे ने 16 मई को पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड के बावधन इलाके में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वैष्णवी के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी के समय 51 तोला (करीब 595 ग्राम) सोना, चांदी और एक एसयूवी गाड़ी हगवणे परिवार को दी थी। इसके बावजूद वैष्णवी को प्रताड़ित किया जा रहा था और जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये लाने की खातिर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

जागरूकता और बदलाव के लिए मजबूत और सक्रिय कदम उठाने होंगे: सुले

सुले ने एक बयान में कहा, “दहेज के कारण वैष्णवी हगवणे की मौत हृदय को झकझोर देती है। यह बेहद क्रोधजनक है कि महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य, जिसने देश को महिला सशक्तिकरण की राह दिखाई, वहां एक बेटी को इस तरह की दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। यह हर संवेदनशील व्यक्ति के मन को व्यथित कर देता है।” सुले ने कहा, “केवल गुस्सा और दुःख जताना पर्याप्त नहीं होगा, हमें जागरूकता और बदलाव के लिए मजबूत और सक्रिय कदम उठाने होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai: ‘जानलेवा वीडियो कॉल’, मोबाइल पर बात करने वाले शख्स को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

राज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी कोटे से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे!

अमृता फडणवीस ने बैंक से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह, नवभारत को बताया अपना फ्यूचर प्लान

अजित पवार विमान हादसा: छगन भुजबल ने की जांच की वकालत, साझा किया अपना डरावना अनुभव

दहेज हत्या और घरेलू हिंसा खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू

22 जून से हम राज्य स्तर पर दहेज हत्या और घरेलू हिंसा खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए समाज के सभी वर्गों और सभी संस्थानों की भागीदारी जरूरी होगी।” बारामती से सांसद और राकांपा (एनसीपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा कि केवल ऐसे अभियान के माध्यम से ही ‘दहेज मुक्त महाराष्ट्र और हिंसा मुक्त परिवार’ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और यही वैष्णवी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ncp sharadchandra pawar launch statewide campaign against dowry domestic violence from june 22

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2025 | 09:37 PM

Topics:  

  • Mumbai News
  • Supriya Sule
  • Vaishnavi Hagawane Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.