मेरा सीना फाड़ेंगे तो शरद पवार दिखेंगे, NCP विधायक नरहरी झिरवल के बेटे ने पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान
दिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा में उपाध्यक्ष नरहरी झिरवल को उन्हीं के घर में बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) गुट के नेता नरहरी के बेटे गोकुल ने खुद को राकांपा नेता शरद पवार का कट्टर समर्थक बताया है।
- Written By: आकाश मसने
गाेकुल झिरवल और विधायक नरहरी झिरवल (डिजाइन फोटो)
मुंबई: दिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा में उपाध्यक्ष नरहरी झिरवल को उन्हीं के घर में बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) गुट के नेता नरहरी के बेटे गोकुल ने खुद को राकांपा नेता शरद पवार का कट्टर समर्थक बताया है। गोकुल का दावा है कि यदि उसका सीना फाड़ा जाए तो उसमें शरद पवार नजर आएंगे। इसके अलावा गोकुल ने ये ऐलान भी कर दिया है कि शरद पवार के आदेश पर अपने पिता नरहरी के खिलाफ भी चुनाव लड़ सकते हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनसीपी (शरद पवार) के कट्टर समर्थकों की एक बैठक मंगलवार को नासिक में आयोजित की गई थी। इस बैठक में कई इच्छुक एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी बैठक में अप्रत्याशित रूप से गोकुल के पहुंचने से नरहरी की निष्ठा पर सवाल उठने लगे हैं। जबकि गोकुल का कहना है कि मेरी राजनीति शरद पवार को देखकर शुरू हुई। मैं प्रारंभ से ही शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में काम कर रहा हूं तथा परिवार और राजनीति दो अलग चीजें हैं।
लोकसभा का मांगा था टिकट
एनसीपी में अजित पवार के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद नरहरी ने एनसीपी नेता शरद पवार का साथ छोड़ दिया था। नरहरी, अजित पवार के साथ चले गए थे लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान गोकुल ने एनसीपी (शरद पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल से अपने लिए उम्मीदवारी मांग कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि उन्हें उम्मीदवारी नहीं मिली।
सम्बंधित ख़बरें
सुनील तटकरे की CM फडणवीस से गुप्त मुलाकात पर NCP में भूचाल, सुनेत्रा पवार से बिना पूछे मिलने गए थे नेता
शरद पवार के सुर में उद्धव ठाकरे ने मिलाया सुर! संजय राउत बोले- परिसीमन बिल पर करेंगे विचार
प्रधानमंत्री नहीं बन सके लेकिन राष्ट्रपति बन सकते हैं शरद पवार! आठवले बोले- NDA स्वागत के लिए तैयार
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा की अटकलें
विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा
अब गोकुल ने दावा किया है कि वे प्रारंभ से ही शरद पवार के साथ ही हैं। लोकसभा चुनाव में दिंडोरी (एसटी) लोकसभा सीट से शरद पवार के उम्मीदवार भास्कर भगारे का प्रचार भी किया था। इसलिए अब शरद पवार गुट से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखता हूं। गोकुल के इस कदम से एनसीपी के दो गुटों की लड़ाई में नया ट्विस्ट आ गया है।
