Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Politics: दोनों राकां के विलय की हुई थी चर्चा, सयाजी शिंदे का बड़ा दावा

Sayaji Shinde: अभिनेता सयाजी शिंदे ने दावा किया कि अजीत पवार के निधन से पहले एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर चर्चा चल रही थी, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 08, 2026 | 09:26 PM

NCP merger (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: लोकप्रिय अभिनेता व राकां (अजीत पवार गुट) के स्टार प्रचारक सयाजी शिंदे ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय को लेकर चर्चा चल रही थी। सयाजी के इस दावे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और खासकर राकां (अजीत पवार गुट) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

अजीत पवार के निधन को लगभग दो सप्ताह बीतने को हैं। इसके बावजूद महाराष्ट्र की राजनीति में राकां के दोनों धड़ों के एकीकरण को लेकर दावे और प्रति-दावे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां राकां के वरिष्ठ नेता शरद पवार और उनके सहयोगी दोनों गुटों के विलय की चर्चा का दावा कर रहे हैं, वहीं शरद पवार ने तो यहां तक कहा है कि अजीत पवार 12 फरवरी को विलय की घोषणा करने वाले थे।

अचानक हुई दुर्घटना के बाद आगे क्या

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार के करीबी रहे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे सहित अन्य नेता इस तरह की किसी चर्चा से अनभिज्ञता जता रहे हैं। इसी बीच सयाजी शिंदे ने कहा कि हमारे सामने इस विषय पर बातचीत हुई थी और यह तय हुआ था कि सब कुछ एक साथ शुरू होगा, लेकिन अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद आगे क्या होगा, यह कहना मुश्किल है।

सम्बंधित ख़बरें

2029 से पहले बदलेंगे राज्य के समीकरण, यूबीटी-बीजेपी आएंगे साथ, लक्ष्मण हाके की सनसनीखेज भविष्यवाणी

Maharashtra Politics: जीत पर संयम बरतें कार्यकर्ता, जिप चुनाव पर तटकरे की अपील

उद्यमियों को परेशान करने वालों से सख्ती से निपटें, सीएम देवेंद्र का प्रशासन को सख्त निर्देश

अमरावती पुलिस की बड़ी सफलता; कीर्तन सुनने गए परिवार के घर हुई चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़े: ड्रग्स रैकेट का नया हब बन रहा है ठाणे जिला? अंडरवर्ल्ड से लेकर आतंकी गतिविधियों से कनेक्शन!

सुनेत्रा पवार पर जताया भरोसा

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर सयाजी शिंदे ने कहा कि सुनेत्रा पवार इस चुनौती को निभा सकती हैं, क्योंकि उन्हें राजनीतिक विरासत मिली है और उनका अजीत पवार के साथ लंबा साथ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अजीत पवार का यह अधूरा सपना पूरा होना चाहिए। सयाजी शिंदे ने सुनेत्रा पवार, सुप्रिया सुले और शरद पवार से अपील की कि दोनों परिवार अपने अहंकार और भावनाओं को किनारे रखकर एकजुट हों, ताकि पार्टी को फिर से मजबूत बनाया जा सके।

Ncp merger discussion sayaji shinde ajit pawar death maharashtra politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 09:26 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • NCP
  • NCP (SP)

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.