सगी बहन ही निकली चोर…डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में घुसी, उड़ाए 24 लाख के गहने
Navi Mumbai News: नवी मुंबई में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां 29 साल की एक महिला ने अपनी ही बहन के घर से 24.42 लाख रुपये के जेवर व नकदी चुरा लिए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Woman Stole 24.42 Lakh From Sister’s Flat: कई बार जब हम घर से बाहर जाते हैं, तो पड़ोसियों को भरोसे के साथ चाबी सौंप देते हैं और कह देते हैं कि अगर कोई घर आए तो उसे दे देना। वहीं रिश्तेदारों पर इससे भी ज़्यादा विश्वास होता है, और हम अपनी गैरमौजूदगी में उन्हें घर की चाबी देने में हिचकिचाते नहीं। लेकिन कई बार अपने ही सबसे बड़ा धोखा दे जाते हैं।
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से लालच के कारण रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां 29 साल की एक महिला को अपनी ही बहन के घर से 24.42 लाख रुपये के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उसे चोरी के महज आठ घंटे के भीतर ही पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी साझा की है।
डुप्लीकेट चाबी की मदद से फ्लैट में घुसी
एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई की रहने वाली इस आरोपी महिला को 31 अगस्त को मुंब्रा इलाके में बहन के घर में हुई चोरी के मामले में अरेस्ट किया गया। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया, ‘शिकायतकर्ता महिला अपने घर को ताला लगाकर मां से मिलने गई थी, उसी दौरान किसी ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से फ्लैट में प्रवेश किया और 24.42 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी लेकर भाग गया।’
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के ILS लॉ कॉलेज में रैगिंग का मामला, डेक्कन पुलिस ने 5 छात्रों पर किया केस दर्ज
Mumbai International Airport पर 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त, बैंकॉक से लाई जा रही हाइड्रोपोनिक भांग पकड़ी
48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री…कल पुतिन से की थी मीटिंग, तेहरान में हलचल तेज
शिंदे गुट की रणनीति से विदर्भ में बदल सकते हैं समीकरण, कडू के नाम पर मंथन तेज
आठ घंटे में ही आरोपी की पहचान
उन्होंने बताया कि ‘घुसपैठ के कोई जबरन संकेत न मिलने के कारण पुलिस को शक हुआ कि यह काम किसी जान-पहचान वाले का हो सकता है।’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल डेटा विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आठ घंटे में ही आरोपी तक पहुंच गई। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है मामला
इससे पहले नवी मुंबई में पुलिस ने एक और मामले का खुलासा किया था। जासूसी कैमरे से लिए गए चौंकाने वाले फुटेज में नेरुल स्थित रेड रोज बार एंड रेस्टो में बार के नियमों का खुलेआम उल्लंघन सामने आया है। यह घटना रात लगभग 1:20 बजे रिकॉर्ड की गई, जिसमें बार गर्ल्स डांस कर रही थीं और ग्राहक उन पर पैसे बरसा रहे थे, जो महाराष्ट्र के लाइसेंसिंग और मनोरंजन कानूनों के तहत सख्त वर्जित है।
