Navi Mumbai Municipal: शिवसेना में विपक्षी नेता को लेकर मंथन, युवा चेहरे पर जोर
Navi Mumbai News: महानगर पालिका चुनाव में शिवसेना को विपक्ष में बैठना पड़ा, लेकिन डिप्टी सीएम के पद से पार्टी की ताकत बढ़ी। विपक्षी नेता के लिए नए, युवा और अनुभवी चेहरों पर चर्चा जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Jan 19, 2026 | 01:42 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai News In Hindi: महानगर पालिका चुनाव के बाद इस बार शिवसेना को विपक्ष में बैठना पड़ेगा, लेकिन इस बार राज्य में पार्टी का डिप्टी सीएम होने से शिवसेना की ताकत और बढ़ेगी। सबकी नजर इस बात पर है कि शिवसेना से विपक्ष नेता का पद किसे मिलेगा।
पार्टी के अंदर चर्चा है कि हर बार एक ही चेहरा देने की बजाय इस बार शिवसेना को नया चेहरा देकर एक नया कदम उठाना चाहिए, शिवसेना (शिंदे गुट) ने महानगरपालिका की 111 सीटों के लिए 109 उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से 42 शिवसेना उम्मीदवार चुने गए, सबसे ज्यादा नगरसेवक ऐरोली विधानसभा क्षेत्र से चुने गए।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai: अटल सेतु टोल में 50% छूट एक साल और बढ़ी, यात्रियों को राहत
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर बिजली संविदा कामगारों को बड़ी राहत, बोनस-अवकाश वेतन बहाल; सरकार ने वापस लिया पुराना निर्णय
Pune ZP का बड़ा फैसला: ग्रामीण स्कूलों में अब 10वीं तक पढ़ाई, छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
चंद्रपुर में आत्महत्या प्रयास, प्रशासन पर उठे सवाल; जमीन विवाद में किसान ने पिया कीटनाशक
Pimpri Chinchwad Municipal का 112 करोड़ का डिजिटल सिस्टम ठप, सर्वर फेल होने से कामकाज प्रभावित
ऐरोली से विपक्ष नेता की प्रबल संभावना
- 20 प्रभागों में से 28 सीटें ऐरोली विधानसभा से है। इसलिए संभावना है कि ऐरोली से किसी व्यक्ति को विपक्ष नेता बनाया जा सकता है। लेकिन इस बार किसी पुराने चेहरे की बजाय किसी अनुभवी और युवा को विपक्ष का नेता पद देने की मांग की जा रही है, शिवसेना का कहना है कि अगर चेहरा युवा होगा, तो शिवसेना की भविष्य की राजनीति एक अलग दिशा लेगी।
- बेलापुर विधानसभा सीट से 14 नगरसेवक शिवसेना के चुने गए हैं, अब तक पुरुष नगरसेवक को ही प्रतिपक्ष नेता पद दिया गया है, इसलिए इस बार महिला नगरसेवकों में से किसी को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है अब, अगर कोई युवा अपोजिशन लीडर दिया जाता है, तो शिवसेना सबके सामने एक नई मिसाल कायम कर सकती है लेकिन उस नगरसेवक में वैसी ही पॉलिटिकल जानकारी और मुद्दों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
- स्वर्गीय डी आर पाटिल, बेलापुर के सरपंच पंढरीनाथ पाटिल, रमाकांत म्हात्रे, नामदेव भगत, दिलीप घोडेकर, दशरथ भगत, मनोज हलदनकर, विजयानंद माने, सरोज पाटिल जैसे नेता उनके बाद विजय चौगुले आखिरी विपक्षी नेता बने। विपक्षी नेता पद की रेस में इस बार मनोज हलदनकर, विजय चौगुले, सुरेश कुलकर्णी, किशोर पाटकर, शिवराम पाटिल के नाम लिए जा रहे हैं, विजय चौगुले के दो पैनल चुने गए है।
Navi mumbai shiv sena opposition leader race
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 19, 2026 | 01:42 PM
