Navi Mumbai: प्रदूषण को लेकर मनपा आयुक्त का सख्त एक्शन, 7 बिल्डरों की निर्माण साइटें सील
Air Pollution Control: नवी मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मनपा आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 बिल्डरों की कंस्ट्रक्शन साइटें सील कर दी हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
construction sites sealed (सोर्सः सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Pollution Action: मुंबई हाई कोर्ट ने नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) को शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके तहत मनपा क्षेत्र में चल रहे भवन निर्माण कार्यों से उत्पन्न वायु, ध्वनि एवं ब्लास्टिंग प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का सख्ती से पालन करने के निर्देश संबंधित बिल्डरों और ठेकेदारों को दिए गए थे।
इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 बिल्डरों के खिलाफ मनपा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके निर्माण कार्य बंद कर संबंधित साइटों को सील कर दिया है। इस कार्रवाई से रियल एस्टेट क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मनपा के नियमों के अनुसार, कंस्ट्रक्शन साइट के आसपास 500 मीटर तक के क्षेत्र और सड़कों पर धूल नहीं उड़नी चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निर्माण कार्य तत्काल रोका जा सकता है।
7 बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
इस संबंध में नवी मुंबई महानगरपालिका ने पहले ही संबंधित बिल्डरों और ठेकेदारों को नोटिस जारी किए थे। मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने जब विभिन्न निर्माण और विकास परियोजनाओं की साइटों का निरीक्षण किया, तो कई गंभीर खामियां सामने आईं। इन उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दोषी पाए गए 7 बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश संबंधित विभागों को दिए।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
सभी विभागीय कार्यालयों ने कसी कमर
वायु और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के निर्देशानुसार अतिरिक्त आयुक्त डॉ. राहुल गेठे और डॉ. कैलाश गायकवाड़ के मार्गदर्शन में तुर्भे विभाग कार्यालय के सहायक आयुक्त सागर मोरे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ मनपा कर्मचारी और सुरक्षा रक्षक भी तैनात किए गए थे। मनपा ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में नवी मुंबई क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली सभी कंस्ट्रक्शन साइटों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी, जिसके लिए सभी विभागीय कार्यालय पूरी तरह तैयार हैं।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज! फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पर पहुंचे NCP नेता, अजित पवार के विभागों पर मंथन
सील की गई कंस्ट्रक्शन साइटों का विवरण
- श्री साई अमृत बिल्डर्स, प्लॉट नंबर 16 व 17, सेक्टर 20, सानपाड़ा
- मेसर्स मैट्रिक्स बिल्डर्स, प्लॉट नंबर 10, सेक्टर 19, सानपाड़ा
- मेसर्स प्रोग्रेसिव डेवलपर्स, प्लॉट नंबर 12, सेक्टर 20, सानपाड़ा
- मेसर्स कामधेनु ग्रीन, प्लॉट नंबर 6 व 7, सेक्टर 19, सानपाड़ा
- मेसर्स रॉयल पाम डेवलपर्स (DPVG वेंचर्स LLP), प्लॉट नंबर 9-B, सेक्टर 20, सानपाड़ा
- मेसर्स कामधेनु लाइफ स्पेस, प्लॉट नंबर 18 व 25, सेक्टर 8, सानपाड़ा
- मेसर्स सत्यम लाइफ स्पेस, प्लॉट नंबर 7, सेक्टर 16-A, सानपाड़ा
