नवी मुंबई में खौफनाक हादसा! पारसिक हिल से सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, लोकल ट्रेन सेवाएं ठप

Navi Mumbai Car Accident: नवी मुंबई के बेलापुर में पारसिक हिल से बेलापुर-उरण रेलवे ट्रैक पर अनियंत्रित कार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। कार चकनाचूर हो गई और एक 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है।
navi mumbai parsik hill car accident belapur uran railway track
कार हादसे की फोटो(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navi Mumbai Parsik Hill Car Accident: नवी मुंबई के बेलापुर इलाके से एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है। बेलापुर में स्थित पारसिक हिल की पहाड़ी पर दोपहर 3:00 से 3:30 बजे के आसपास एक कार अनियंत्रित होकर सीधे पहाड़ी से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी।

बेलापुर और सीवुड्स स्टेशनों के बीच स्थित टनल के मुहाने पर हुई इस दुर्घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेल पटरियों पर कार गिरने से ट्रेन आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

पहाड़ी से सीधे पटरियों पर गिरी होंडा सिटी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिडको कार्यालय से सटी पारसिक हिल की ढलान पर एक मुंबई नंबर की होंडा सिटी कार मौजूद थी। अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण कार सीधे ढलान से नीचे की ओर फिसलती हुई बेलापुर-उरण रेल मार्ग पर आ गिरी। इतनी ऊंचाई से पटरियों पर गिरने के कारण कार का ढांचा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

इस भयानक हादसे के वक्त कार में 28 वर्षीय युवक सवार था। इतनी ऊंचाई से गिरने के जोरदार झटके के कारण युवक कार के अंदर ही गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बेलापुर फायर ब्रिगेड के अधिकारी शब्बीर खान के नेतृत्व में अग्निशमन दल और स्थानीय रेलवे पुलिस तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।

जवानों ने काफी मशक्कत के बाद घायल युवक को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी MGM अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

टला बड़ा हादसा, उस वक्त नहीं गुजर रही थी लोकल ट्रेन

इस दुर्घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि जिस समय कार पहाड़ी से नीचे पटरियों पर आकर गिरी, उस वक्त वहां से कोई लोकल ट्रेन नहीं गुजर रही थी। यदि उस क्षण कोई ट्रेन आ रही होती तो बड़ा और भीषण हादसा हो सकता था।

navi mumbai parsik hill car accident belapur uran railway track
430 करोड़ की इंद्रायणी पुनरुज्जीवन परियोजना पर सवाल, बिना 100 टक्का भूमि अधिग्रहण ठेकेदार को थमाया वर्क ऑर्डर

उरण-बेलापुर रेल यातायात बाधित, प्रशासन मुस्तैद

कार के पटरियों पर गिरने के कारण बेलापुर और उरण के बीच चलने वाली लोकल रेल सेवा रोक दी गई, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत युद्धस्तर पर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही रेलवे ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (OHE) और पटरियों को पहुँचे नुकसान की जांच की गई ताकि सेवा को सुरक्षित तरीके से बहाल किया जा सके।

फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन इस बात की गहन जांच कर रहे हैं कि कार आखिर पहाड़ी की ढलान से नीचे कैसे गिरी और इस हादसे का मुख्य कारण क्या था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com