Online Investment Scam का शिकार बुजुर्ग व्यापारी, फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से 1.08 करोड़ उड़ाए
Navi Mumbai Fraud: नवी मुंबई में एक 75 वर्षीय व्यापारी से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ संपर्क फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट तक पहुंचा।
- Written By: अपूर्वा नायक
Fraud (सोर्सः सोशल मीडिया)
Online Fraud In Navi Mumbai: नवी मुंबई में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। वाशी इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय व्यापारी को कथित तौर पर 1.08 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने फेसबुक पर एक स्पॉन्सर्ड विज्ञापन देखा था, जिसमें शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यापारी को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में खुद को निवेश विशेषज्ञ बताने वाले लोग लगातार ट्रेडिंग से लाभ के स्क्रीनशॉट और झूठे दावे साझा कर रहे थे। इसके बाद पीड़ित को कुछ वेबसाइटों पर ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए गाइड किया गया, जो बाद में फर्जी निकलीं।
सम्बंधित ख़बरें
डिग्रियां व तजुर्बा धरा रह गया, ठगों का सिम कार्ड वाला आइडिया चल गया; नागपुर के रिटायर्ड अभियंता के साथ ठगी
Agra Job Fraud: आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी, भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोग बने शिकार
नवी मुंबई मनपा सदन में हंगामा, लीगल ऑफिसर के निलंबन प्रस्ताव पर शिवसेना का वॉकआउट
नवी मुंबई में नौकरी के नाम पर 1.73 करोड़ की ठगी, शिपिंग कंपनी के मालिक समेत 8 पर केस
18 ट्रांजैक्शन में ट्रांसफर कराए 1.08 करोड़
नवी मुंबई साइबर पुलिस के अनुसार, स्कैमर्स ने 5 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी के बीच पीड़ित से 18 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1.08 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए। शुरुआत में अकाउंट पर मुनाफा दिखाया गया, जिससे व्यापारी को भरोसा होता चला गया।
पैसे निकालने पर मांगा गया अतिरिक्त भुगतान
जब व्यापारी ने अपने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की, तो स्कैमर्स ने अतिरिक्त शुल्क और टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे। बार-बार भुगतान की मांग से पीड़ित को गड़बड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने आगे ट्रांजैक्शन करने से इनकार कर दिया।
साइबर पुलिस में दर्ज हुआ मामला
इसके बाद व्यापारी ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर नवी मुंबई साइबर पुलिस ने 29 जनवरी को दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Politics: ठाणे मेयर बनीं शर्मिला गायकवाड़, शिंदे के गढ़ में ‘लाड़की बहिण’ राजनीति का असर
पुलिस की अपील
साइबर पुलिस ने नागरिकों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर दिखने वाले निवेश विज्ञापनों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।
