-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Municipal Election Mva Alliance Seat Sharing 2025
Maharashtra News: कांग्रेस-उद्धव सेना-एनसीपी-मनसे साथ, नवी मुंबई में महायुति को चुनौती
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Nikay Chunav: नवी मुंबई मनपा चुनाव में महाविकास आघाड़ी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस, उद्धव सेना, एनसीपी और मनसे में सीट बंटवारे की चर्चा तेज है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai News In Hindi: जहां एक तरफ शिंदे की शिवसेना तथा भाजपा के बीच महायुति की घोषणा नहीं हुई है, वहीं दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी ने एक साथ मिलकर मनपा चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है।
नवी मुंबई महानगर पालिका का चुनाव कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है। इन चारों घटक दलों ने नवी मुंबई मनपा में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा भी शुरू कर दी है।
शरद पवार की एनसीपी के जिला अध्यक्ष डॉ मंगेश आमले से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा की जा रही है और जल्द ही इच्छुक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
राकां एसपी ने 46 सीटों पर दावा किया
पता हो कि महानगर पालिका चुनाव से ठीक पहले शरद पवार की एनसीपी के कई पूर्व नगरसेवक पार्टी छोड़कर शिंदे सेना में शामिल हो चुके हैं। शरद पवार की एनसीपी के जिला अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कुछ दिन पहले पार्टी से किनारा करते हुए अपने हाथ में धनुष बाण को धाम लिया था।
इससे पहले भी कई लोग पार्टी छोड़ चुके थे। जिसकी वजह से नवी मुंबई में शरद पवार की एनसीपी की गिनती कमजोर पार्टियों में की जाने लगी है। विधानसभा चुनाव में तुतारी के चुनाव चिन्ह पर लड़ने वाले संदीप नाईक फिर से भाजपा में वापसी की चुके हैं।
संदीप नाईक जब तक भाजपा में शामिल नहीं हुए थे, तब तक शरद पवार की एनसीपी के नेताओं ने उन्हें खुला ऑफर दिया था लेकिन संदीप नाईक ने उनके इस ऑफर की तरफ किसी प्रकार कोई ध्यान नहीं दिया।
शिवसेना उद्धव गुट से भी कई ताकतवर लोग हो चुके हैं अलग
नवी मुंबई के बेलापुर विधानसभा क्षेत्र तथा ऐरोली विधानसभा क्षेत्र कई ताकतवर लोग उद्धव ठाकरे की पार्टी से किनारा कर चुके है। ऐरोली से एम के मढ़वी अपने पूरे परिवार के साथ ऐन चुनाव से पहले अपने पूरे परिवार के साथ उद्धव सेना से किनारे कर चुके है।
जिसकी वजह से पार्टी के कमजोर होने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी में अंदरूनी नाराजगी अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है जिसकी वजह से अभी कई और लोग भी पार्टी से किनारा कर चुके है।
हालांकि पार्टी छोड़ने को लेकर उद्धव सेना के नेता राजन विचारे का कहना है कि इससे पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि नवी मुंबई में उद्धव ठाकरे को मानने वाला वर्ग आज भी है। इसी तरह कांग्रेस के भी कई नेता पार्टी से किनारा कर चुके है।
महाविकास आघाड़ी के साथ पहली बार चुनाव लड़ेगी मनसे
उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ मनसे का गठबंधन हो जाने की वजह से मनसे के कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित हैं, मनसे पहली बार नवी मुंबई मनपा में किसी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस बार मनसे के साथ शरद पवार की एनसीपी भी है।
ये भी पढ़ें :- Bhiwandi में मेयर पद के लिए युति की कवायद तेज, महापौर कुर्सी को लेकर सियासी घमासान
पता हो कि विधानसभा चुनाव में मनसे के जिला अध्यक्ष गजानन काले चुनाव मैदान में उतरे थे, उसमें मनसे को बेलापुर विधानसभा सीट पर 22 हजार के आसपास मत मिले थे। विधानसभा चुनाव के बाद मनसे ने नवी मुंबई की जनता से जुड़े कई मुद्दों को उठाने का काम किया है, इसलिए मनसे नेताओं को पूरा विश्वास है कि इस बार वे महायुति को बराबर की टक्कर देंगे।
Navi mumbai municipal election mva alliance seat sharing 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










