Ganesh Naik का चुनावी वादा, नवी मुंबई में अगले 20 साल तक नहीं बढ़ेगा कर व पानी शुल्क
Ganesh Naik ने नवी मुंबई में अगले 20 साल तक कर और पानी शुल्क न बढ़ाने का ऐलान किया। मनपा चुनाव से पहले उन्होंने दावा किया कि शहर का अगला मेयर भाजपा से होगा, जिससे राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गणेश नाईक (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai News In Hindi: वन मंत्री गणेश नाईक ने नवी मुंबई मनपा चुनावों से पहले घोषणा की है कि अगले 20 वर्षों तक नवी मुंबई में कोई कर वृद्धि नहीं की जाएगी। नाईक ने पहली बार 2000 में मनपा चुनावों के दौरान यह घोषणा की थी।
इस घोषणा को दोहराते हुए नाईक ने कोपरखैरने में एक जनसभा में दावा किया कि इस बार नवी मुंबई का महापौर भाजपा से होगा। कुल मिलाकर तस्वीर यही है कि आगामी नवी मुंबई मनपा चुनाबों में दो पार्टियां, भाजपा और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिक्सेना, आमने-सामने होंगी। स्थानीय स्तर पर इन दोनों दलों के नेताओं के बीच कोई टकराव नहीं है।
इसके अलावा, वन मंत्री गणेश नाईक पहले ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शिंदे की आलोचना कर चुके हैं। वन मंत्री गणेश नाईक कोपरखैरने में एक कार्यक्रम में बोलते हुए एक बार फिर शिंदे को चुनौती देते हुए दावा किया है कि शहर का अगला महापौर भाजपा से ही होगा।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नवी मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में मौजूद शिंदे ने उम्मीद जताई थी कि आनंद दिघे का सपना इसर बार पूरा होगा और भगवा झंडा इस साल नवी मुंबई मनपा में फहराया जाएगा। शिदि ने यह भी कहा था, रहम महायुत्ति के बारे में देखेंगे, उससे पहले, आपको भगवा झंडा फहराने के लिए काम शुरू कर देना चाहिए।
कर वृद्धि मुक्त नवी मुंबई का दिया नारा
इसी पृष्ठभूमि में, शहर का मेवर भाजपा से होने का दावा करते हुए, नाईक ने आगामी चुनावों में स्कर वृद्धि मुक्त नयी मुंबईर का नारा भी दिया है। गणेश नाईक ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि नवी मुंबई का मेयर भाजपा का ही होगा, इसमें कोई शक नहीं है। मैंने 2000 में नवी मुंबई की जनता से कहा था कि संपत्ति कर और पानी का शुल्क नहीं बढ़ेगा। अब में फिर से कह रहा हूं कि अगले 20 सालों तक संपत्ति कर और पानी का शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा।
अप्रत्यक्ष रूप से शिंदे पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि कुछ लोग आकर कहेंगे कि हमने ये किया, हमने वो किया, वे ये भी कहेंगे कि हमने वो काम नहीं किया, वन मंत्री नाईक ने कहा कि पिछले 25 सालों में शहर में संपत्ति कर और पानी के दाम नहीं बढ़ने दिए। मैं अगले 20 सालों तक इन्हें नहीं बढ़ने दूंगा, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा से है, यानी राज्य का गृह मंत्री हमारा है।
लेकिन हम पक्षपातपूर्ण मानक नहीं चाहते, गठबंधन से परे, अगर महाविकास आघाड़ी के लोगों को कोई समस्या है, तो उन्हें भी न्याय दिलाएं, लोकतंत्र में हर दिन एक जैसा नहीं होता। गणेश नाईक पिछले 3 दशकों से नवी मुंबई महानगरपालिका की सत्ता पर काबिज है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: 10 साल बाद भी अधूरा हैंकॉक ब्रिज, पुनर्वसन व कोर्ट केस से लटका काम
2014 में नरेंद्र मोदी लहर की वजह से गणेश नाईक को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अगले साल हुए महानगरपालिका चुनावों में नाईक के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महानगरपालिका में सत्ता में आई।
