जलगांव में अतिक्रमण हटाने के बाद ट्रैफिक समस्या, टावर चौक-नेहरू चौक मार्ग पर जाम की बढ़ी परेशानी
Jalgaon Traffic Congestion Issue: जलगांव में अतिक्रमण हटाने के बाद सड़कें तो खाली हुईं, लेकिन अब कारों और रिक्शा के अनौपचारिक स्टैंड बनने से ट्रैफिक व्यवस्था फिर बिगड़ने लगी है।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalgaon Encroachment Eemoval Drive ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalgaon Encroachment Removal Drive: जलगांव शहर में इन दिनों नगर निगम सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जोर-शोर से कर रहा है। कई जगहों से ठेले और अस्थायी दुकानों को हटाकर सड़कें खाली भी कराई गई, लेकिन अब एक नई और गंभीर समस्या सामने आ गई है।
अतिक्रमण मुक्त हुई जगहों पर अब कारों और रिक्शा के अनौपचारिक ‘स्टैंड’ बन गए हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था फिर से चरमरा रही है। शहर के टावर चौक से नेहरू चौक तक का मार्ग इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है, यहां खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपनी कारें पार्किंग के बजाय सीधे सड़क पर खड़ी कर देते हैं।
पहले से तंग सड़कों पर खड़ी इन गाड़ियों के कारण आधा रास्ता ही बचता है। इसके चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और छोटे-मोटे हादसे होना आम बात हो गई है। टावर चौक, चित्रा चौक, कप्तीस भवन और दाणाबाजार जैसे इलाकों में रिक्शा चालकों ने बीच सड़क को ही अपना स्टैंड बना लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
हादसे और विवाद
रविवार को नटवर टॉकीज चौक में इसी अव्यवस्था के कारण बस और कार के बीच टक्कर हो गई, विवाद इतना बढ़ा कि कार चालक ने करीब एक घंटे तक बस को बीच सड़क पर रोककर रखा, जिससे लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझाया जा सका
यह भी पढ़ें:-जलगांव में महिला दिवस पर पालकमंत्री गुलाबराव पाटील का संदेश: ‘नारी शक्ति ही असली राष्ट्र शक्ति’
हमने शहर में वाहन पार्किंग लिए ‘पे एंड पार्क’ की व्यवस्था की है, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। अतिक्रमण केवल टेलों का नहीं, बल्कि अवैध पार्किंग का भी है। जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर इन अवैध स्टैंड़ और सड़क पर खड़ी गाड़ियों के खिलाफ ‘टोइंग’ की कार्रवाई शुरू की जाएगी,
-जलगांव, मनपा प्रशासन
