Navi Mumbai MNC अब देगी सड़क और सीवर हादसों में मुआवजा, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Navi Mumbai MNC ने सड़कों और सीवर कार्यों में लापरवाही से हुई दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की है। हाईकोर्ट के निर्देश पर नागरिकों को न्याय मिलेगा।
navi-mumbai-transport-budget-2026-eco-bus-itms-plan
नवी मुंबई मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई मनपा की सीमा में सड़कों और सीवरेज के निर्माण में लापरवाही के कारण घायल हुए या अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों को अब मुआवजा मिलेगा।

नवी मुंबई मनपा ने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार गठित एक समिति के माध्यम से ऐसे दुर्घटना पीड़ितों या उनके उत्तराधिकारियों को उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मनपा ने इसके लिए प्रमाण सहित नियमानुसार आवेदन करने की अपील की है।

मनपा हर साल बड़ी संख्या में शहरी विकास और निर्माण कार्य करता है। इनमें विशेष रूप से सड़कों और सीवरों की मरम्मत, नए मैनहोल और वर्षा जल निकासी व्यवस्था शामिल हैं। हालांकि, समय-समय पर सड़कों पर गड्डों, खुले मेनहोलों को डंकने या अधूरे काम से कई नागरिक दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं।

कुछ मामलों में, इन दुर्घटनाओं में नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ की दुखद मृत्यु हो गई है। ऐसी घटनाओं के कारण नागरिक मनपा पर लापरवाही का आरोप लगाते हैं।

हाई कोर्ट के निर्देश पर मनपा ने शुरू की योजना पर अमल

इस पृष्ठभूमि में, उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद नवी मुंबई मनपा ने औपचारिक रूप से मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है। मनपा के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की सभी सड़कें और नाले मनपा के अधिकार क्षेत्र में आते है, इसलिए अगर इन कार्यों के कारण कोई चायल होता है या किसी की जान जाती है, तो मनपा प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसे न्याय मिले।

इस निर्णय से कई नागरिकों को राहत मिलेगी और मनपा के कामकाज में और अधिक जिम्मेदारी और पारदर्शिता आने की उम्मीद है। मानसून के दौरान बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए, यह योजना नागरिकी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com