नवी मुंबई एयरपोर्ट का पहला फुल-स्केल पैसेंजर ट्रायल सफल, 25 दिसंबर से शुरू होगी उड़ानें, देखें VIDEO
NMIA Passenger Trial: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 29–30 नवंबर को पहला फुल-स्केल पैसेंजर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया। चेक-इन से बैगेज क्लेम तक सभी प्रक्रियाएं टेस्ट की गईं।
- Written By: आकाश मसने
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पैसेंजर ट्रायल की तस्वीरें (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai International Airport Trial: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शनिवार को घोषणा की कि उसने अपना पहला फुल-स्केल इंटीग्रेटेड पैसेंजर ट्रायल पूरा कर लिया है, जो 29 और 30 नवंबर को हुआ था। यह एक्सरसाइज 25 दिसंबर से कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने की तैयारियों में एक बड़ा कदम है। नवी मुंबई हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, सैकड़ों वॉलंटियर्स के साथ हुए इस ट्रायल में, जो पैसेंजर के तौर पर काम कर रहे थे।
25 दिसंबर को शुरू होने वाले एयरपोर्ट के पहले फ्लाइट ऑपरेशन से पहले सभी जरूरी प्रोसेस को टेस्ट किया गया। एक्सरसाइज के दौरान, पैसेंजर्स ने यात्रा के हर स्टेज को पूरा किया, जिसमें चेक-इन के बाद सिक्योरिटी चेक, बोर्डिंग प्रोसीजर और बैगेज क्लेम शामिल थे।
सोशल मीडिया पर दी ट्रायल की जानकारी
सोशल मीडिया मंच X पर अपने ऑफिशियल हैंडल पर नवी मुंबई हवाई अड्डा प्राधिकरण ने लिखा, हम जल्द ही आप सभी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं, जैसे ही हम 25 दिसंबर को फ्लाइट्स की तैयारी कर रहे हैं, हमारी टीम ने सैकड़ों सिम्युलेटेड यात्रियों के साथ अपना पहला फुल-स्केल इंटीग्रेटेड पैसेंजर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, वायरल ‘ज़ॉम्बी वीडियो’ का सच आया सामने, ‘ये’ है वजह
मीरारोड: 9 साल बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया हत्या का मुख्य आरोपी
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
We look forward to welcoming you all soon! As we prepare for flights on December 25, our ORAT Team successfully completed our first ever full-scale integrated passenger trial with hundreds of simulated travellers. From check-in with IndiGo, Akasa, and Air India Express to… pic.twitter.com/yaOrdLfR4w — Navi Mumbai International Airport (@navimumairport) November 30, 2025
इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ चेक-इन से लेकर सिक्योरिटी, बोर्डिंग और बैगेज रिक्लेम तक हर स्टेप को पूरी तरह से टेस्ट किया गया। इस माइलस्टोन को मुमकिन बनाने के लिए हमारे ‘पहले यात्रियों, सीआईएसएफ, एल एंड टी हमारे एयरलाइन पार्टनर्स और पूरी हवाई अड्डे की टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया है।
कई शहरों को मिलेगी नवी मुंबई से कनेक्टिविटी
अकासा एयर, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस नवी मुंबई हवाई अड्डे से अपना ऑपरेशन शुरू करेंगी, और सर्विस 25 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी। यह लॉन्च नए एयरपोर्ट के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है, जो अब दिल्ली, गोवा, कोच्चि, अहमदाबाद लखनऊ और दूसरे शहरों से डायरेक्ट कनेक्टिविटी देगा, इससे देश और दुनियां भर के शहर जुड़ने वाले हैं, जिससे नवी मुंबई का महत्व बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई रियल एस्टेट ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड, नवंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 20% की उछाल
एयरपोर्ट टेक ऑफ के लिए हुआ तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जिसे 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पैसेंजर लोड काफी कम होने की उम्मीद है। 1,160 हेक्टेयर में फैला, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए दूसरा बड़ा एविएशन हब होगा।
