नवी मुंबई में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, शेयर निवेश के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Share Market Investment Scam India: नवी मुंबई के महापे इलाके में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Fake Call Center Fraud: शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की वित्तीय खुफिया और साइबर इकाइयों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 12 मार्च को रबाले एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महापे के एक औद्योगिक इलाके में संचालित कॉल सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान परिसर में 22 युवक-युवतियां काम करते हुए पाए गए, जो कंप्यूटर का उपयोग करते हुए व्हाट्सएप चैट तथा फोन कॉल के माध्यम से संभावित पीड़ितों से बातचीत कर रहे थे।
निवेश पर अधिक मुनाफा का दिया था लालच
उन्होंने बताया कि यह परिसर एक शेयर बाजार अनुसंधान कंपनी के नाम से संचालित हो रहा था। पुलिस ने कहा कि कंप्यूटर से बरामद ‘चैट’ विवरण से पता चला है कि पीड़ितों को कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का वादा किया गया था और उन लोगों से ऑपरेटर द्वारा दिए गए बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करने के लिए कहा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं उनकी मस्ती उतार दूंगी’, धक्का-मुक्की से भड़की BJP विधायक मंदा म्हात्रे, मंत्री गणेश नाईक को लिया आड़े हाथ
समृद्धि महामार्ग बनेगा ‘फ्लावर हाईवे’, दोनों ओर लगाए जाएंगे खुशबूदार और रंग-बिरंगे पौधे
Flipkart Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से ठगी का खुलासा, पुलिस जांच में सामने आया पूरा खेल!
संभाजीनगर: होटल रामा इंटरनेशनल से 67 लाख की फर्नीचर ठगी, चीन से घटिया माल; नागपुर व्यापारी पर केस दर्ज
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कॉल सेंटर ने भुगतान लिंक भेजकर और पीड़ितों को कंपनी के साथ-साथ 18 अन्य बैंक खातों में पैसे हस्तांतरित करने का निर्देश देकर कम से कम 1।02 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की थी।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई: फल-सब्जियों के कंटेनर जेएनपीए में अटके, शिपिंग कंपनियों पर मनमानी वसूली का आरोप
देश भर से साइबर धोखाधड़ी की 5 शिकायतें
पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कॉल सेंटर से जुड़े बैंक खातों की भी जांच की और पाया कि देश भर से साइबर धोखाधड़ी की कम से कम पांच शिकायत इन खातों से जुड़ी हुई थीं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शिवम विनोद कुमार दुबे (29) और सुजीत मसीचरण वाल्मीकि (30) के रूप में हुई है। दोनों ठाणे जिले के निवासी हैं लेकिन कॉल सेंटर से उनके संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं।
