नाशिक सेक्स स्कैंडल: विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा, अफसरों से जुड़े थे अशोक खरात

Nashik Sex Scandal में नए खुलासों से सियासत गरमा गई है। विजय वडेट्टीवार ने अशोक खरात के बड़े अधिकारियों से संबंध होने का दावा किया, जबकि SIT उसकी 1500 करोड़ की संपत्ति की जांच कर रही है।
Ashok Kharat SIT Interrogation
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ashok Kharat Assets Video SIT Probe: नाशिक सेक्स स्कैंडल मामले में अब कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार के एक नए दावे से हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात के सरकार के बड़े अधिकारियों से कनेक्शन थे।

खरात इन बड़े अधिकारियों से वाइफ स्वैपिंग करने के लिए भी कहता था। राज्य सरकार इन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले रही है क्योंकि वह डरी हुई है। कई सरकारी अधिकारी अपनी पत्नियों और परिवार वालों को खरात के पास ले जाते थे।

कई बड़े लोगों की पत्नियां खरात के ऑफिस जाती थीं और उनके पति बाहर बैठते थे। वास्तव में ये अफसर पाखंड और अंधविश्वास का साथ दे रहे थे। हालांकि कांग्रेस नेता ने कहा कि अंदर क्या होता था, इस बारे में में बात नहीं करूंगा क्योंकि मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है।

फिलहाल जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वे सिर्फ नमूना हैं। खरात के ऑफिस में मिली पेन ड्राइव में 1,000 वीडियो हैं लेकिन उनमें से सिर्फ 150 ही सामने आए हैं।

1,500 करोड़ की संपत्ति की जांच, CA रडार पर

  • अशोक खरात के आर्थिक नेटवर्क की भी जांच तेज हो गई है। एसआईटी के अनुसार उसकी संपत्ति 1,500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से पूछताछ की जा रही है, जो उसके और 'शिवनिका ट्रस्ट' के वित्तीय लेन-देन संभालता था।
  • ट्रस्ट की आय में अचानक भारी बढ़ोतरी भी जांच के दायरे में है जो 2018 में केवल 4 लाख रुपये थी और 2024 में करोड़ों में पहुंची।
  • हथियार लाइसेंस पर भी सवाल खुलासा हुआ है कि अशोक खरात के हथियार लाइसेंस की पुलिस रिकॉर्ड में 12 साल तक कोई एंट्री नहीं थी। अब उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

रेप से पहले पिलाता था खारा पानी

सहायक सरकारी वकील शैलेंद्र बगाडे ने कोर्ट को बताया कि एसआईटी को खरात ने अब तक बहुत कम सहयोग किया है। जांचकर्ता अशोक खरात की संपत्तियों का पता लगा रहे है जिनके बारे में उन्हें शक है कि खरात ने उन्हें अपने नाम पर या किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर हासिल किया है। बगाडे ने बताया कि जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था उसमे उस ज्योतिषी ने पीड़िता को पीने के लिए कुछ' खारा और कड़वा पानी' दिया था जिसे पीने के बाद उसे 'चक्कर आने लगे' थे और फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com