मंत्री नरहरी झिरवल का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, महाराष्ट्र की राजनीति में नया बवाल, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
Narhari Zhirwal Viral Video News: मंत्री नरहरि झिरवल के कथित वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप! कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा। जानें पवन यादव और इस विवाद का पूरा सच।
- Written By: प्रिया जैस
नरहरि झिरवल का वीडियो वायरल (सौजन्य-एक्स)
Maharashtra FDA Minister Controversy: मुंबई में एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप, मच गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके सरकारी निवास पर रिकॉर्ड किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ का बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो को पवन यादव के भाई रवि यादव ने सार्वजनिक किया, लेकिन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।
मंत्री पद से हटाएं: सपकाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसे ‘नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण’ बताते हुए मुख्यमंत्री से नरहरि झिरवल को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की है। हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती और यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का उल्लंघन है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
भारतीय पासपोर्ट हुआ और सुरक्षित, 1.47 करोड़ से अधिक चिप-युक्त पासपोर्ट जारी, 27 देशों में वीजा-फ्री एंट्री
विवादों से झिरवल का पुराना नाता
गौरतलब है कि पिछले महीने भी नरहरि झिरवल के विभाग में एक रिश्वत कांड सामने आया था। उनके विभाग के एक कर्मचारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी विपक्ष ने झिरवल से इस्तीफे की मांग की थी।
यह भी पढ़ें – अशोक खरात ने जयंत पाटिल को कराया ‘रक्तस्नान’, BJP नेता के दावे से गरमाई राजनीति, पूरा कनेक्शन आया सामने
राकां के लिए बढ़ीं मुश्किलें
इस घटनाक्रम के बाद राकां (अजीत पवार) के लिए एक और संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। इससे पहले भी पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं पर विवादों के कारण कार्रवाई हो चुकी है।
पवन यादव पर पहले से हैं आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन यादव घर पहले से ही जबरन वसूली (खंडणी) के आरोप है। मुंबई के कुरार पुलिस थाने में उसके खिलाफ धमकी और वसूली का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
