राज्यसभा चुनाव: महाविकास आघाड़ी से शरद पवार होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस-यूबीटी का समर्थन
Maha Vikas Aghadi ने राज्यसभा चुनाव के लिए शरद पवार के नाम पर सहमति बना ली है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने समर्थन का ऐलान किया, जबकि पवार को निर्विरोध चुनने की अपील भी की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sharad Pawar Rajya Sabha Candidature: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने अपने उम्मीदवार के रूप में शरद पवार के नाम पर मुहर लगा दी है।
बहुमत के आंकड़ों के आधार पर आघाड़ी के खाते में एक सीट आने की संभावना है और उसी पर पवार को मैदान में उतारा जाएगा। बुधवार शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि शरद पवार आघाड़ी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है।
इससे पहले मंगलवार को सुप्रिया सुले ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल के साथ उद्धव ठाकरे से मातोश्री पर मुलाकात की थी। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने भी पवार की उम्मीदवारी पर सहमति जताई।
सम्बंधित ख़बरें
गृहिणियों का बिगड़ा बजट: LPG महंगी होने पर शरद पवार का हमला, बोले- जनता को मिल रहे महंगाई के झटके
5 साल के एमओयू से बदलेगी तस्वीर, नागपुर-वर्धा में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस; ‘उड़ान’ परियोजना का भी विस्तार
वंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज
कुर्ला के विकास के लिए नहीं होगी फंड की कमी,उप मुख्यमंत्री शिंदे ने की कुर्ला फेस्टिवल की सराहना
एक सीट पर था घमासान
एमवीए में शामिल शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकां) के बीच एकमात्र सीट को लेकर खींचतान चल रही थी। हालांकि वरिष्ठता और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए अंततः पवार के नाम पर सर्वसम्मति बन गई।
निर्विरोध निर्वाचन की अपील
सुप्रिया सुले ने सभी दलों से अपील की है कि शरद पवार को निर्विरोध राज्यसभा भेजा जाए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि विपक्ष एकजुट रहा तो पवार का निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, क्लास-2 जमीन को क्लास-1 में बदलने के लिए 5 साल की शर्त खत्म
सियासी समीकरणों पर नजर
राज्यसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या शरद पवार का निर्वाचन निर्विरोध होता है या मुकाबला देखने को मिलेगा।
