Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर MVA ने किया प्रदर्शन, नाना पटोले बाेले- गद्दी छोड़े सरकार

छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई, जिसकी वजह से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। हालांकि इस मामले में सरकार तरफ से डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 27, 2024 | 08:37 PM

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नौसेना दिवस के अवसर पर सिंधुदुर्ग जिले में लगाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई, जिसकी वजह से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। हालांकि इस मामले में सरकार तरफ से डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। मंगलवार को कांग्रेस की ओर से राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भड़कते हुए महायुति सरकार से गद्दी छोड़ने की मांग की। साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने के लिए राज्य व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

नाना पटोले ने कहा कि मात्र आठ महीने छत्रपति महाराज की प्रतिमा का गिर जाना महाराष्ट्र का अपमान करने वाली घटना है। लेकिन राज्य सरकार के मंत्री अब अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए केंद्र सरकार पर उंगली उठा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के देवता हैं और हमारे देवता का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में जन्माष्टमी पर दही हांडी का उत्सव, मानव पिरामिड बनाते अब तक 15 गोविंदा घायल

मालवण तहसील अंतर्गत तारकरली बीच क्षेत्र स्थित राजकोट किले में स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की पूर्णाकृती का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को अनावरण किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौके पर मौजूद थे।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने घटना की विस्तृत जांच की मांग करते हुए कहा कि महज 8 महीने में छत्रपति की प्रतिमा की यह हालत है। इस घटना की जांच होनी चाहिए। कम से कम छत्रपति शिवाजी महाराज को तो कमीशन से बख्शा जाना चाहिए था। यह साबित हो गया है कि यह सरकार छत्रपति के मूल्यों पर आधारित नहीं है। आज महाराष्ट्र की जनता देख सकती है कि हम क्यों कह रहे हैं कि राज्य में महायुति सरकार ‘महाविनाश’ की सरकार है।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा गिरने को लेकर राज ठाकरे का फुटा गुस्सा, शिंदे सरकार की कड़ी निंदा की

पूर्व मुख्यमंत्री विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने कराड शहर के दत्त चौक पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण को इस्तीफा देना चाहिए। चव्हाण ने केंद्र सरकार पर लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के उद्घाटन कार्यक्रम को राजनीतिक रूप दिया। मूर्ति का काम घटिया क्वालिटी का था और इसी वजह से यह ढह गई।

छत्रपतींचा पुतळा अवघ्या ८ महिन्यात कोसळतो ही लाजिरवाणी बाब – आ. पृथ्वीराज चव्हाण

कऱ्हाड, ता. २७ ः छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या पुतळ्याच्या माध्यामातून राजकीय इव्हेंट करत सरकारने पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या हस्ते उद्दघाटनचा घाट घातला. त्याचा लोकसभेसाठी राजकीय इव्हेंट केला.… pic.twitter.com/Y9sbAtmE74

— Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) August 27, 2024

शिवसेना भी हुई हमलावर

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो हमारे और पूरे महाराष्ट्र के आदर्श हैं। मालवण में छत्रपति शिवाजी का स्मारक, जो चुनावों को ध्यान में रखते हुए जल्दबाजी में बनाया गया था। इसका कारण सरकार का ठेकेदार शासन तो है ही, उससे भी ज्यादा खतरनाक है भाजपा की मानसिकता का। इरादा केवल महाराजा की छवि का उपयोग करना था, इसलिए स्मारक की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया।

संभाजी राजे भी भड़के

छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज व कोल्हापुर के छत्रपति युवराज संभाजीराजे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के लिए जल्दबाजी में बनाई गई प्रतिमा ढह गई। हमने उसी समय एक पत्र लिखा था और प्रधानमंत्री से इस प्रतिमा को बदलने की मांग की थी। क्यों कि यह प्रतिमा मूल रूप से आकारहीन और मूर्तिकला के अनुरूप नहीं थी। इसे जल्दबाजी में बनाया गया था।

राजनीति न करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का गिरना एक दुखद घटना है। इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। मूर्ति बनाते समय मूर्तिकार राजकोट किले की हवाओं के प्रभाव का आंकलन नहीं कर पाया होगा। अब हम नौसेना की मदद से उसी स्थान पर नई प्रतिमा लगाएंगे। लेकिन इस हादसे के बाद खंडित प्रतिमा की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। छत्रपति शिवाजी महाराज का असली मावला (सैनिक) ऐसी फोटो को वायरल नहीं करेगा। अफजल खान जैसी प्रवृत्तियां जितनी भी सामने आएंगी, हम लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें खत्म कर देंगे।

नेवी ने दिया गंभीर जांच का आश्वासन

नौसेना ने राज्य सरकार और संबंधित विशेषज्ञों के साथ, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण की तत्काल जांच करने और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने की खातिर एक टीम तैनात की है।

अब 100 फुट की मूर्ति की मांग

महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि यह दुखद है, लेकिन इसकी जगह 100 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई जानी चाहिए। मैं सीएम और डिप्टी सीएम से भी बात करूंगा और हमारे पास इसे बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार है।

Mva protested over the fall of chhatrapati shivaji maharajs statue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2024 | 08:09 PM

Topics:  

  • Congress
  • Nana Patole

सम्बंधित ख़बरें

1

एक निर्दलीय सांसद ने उड़ाया 780 सांसदों का होश, संसद सत्र को लेकर की ऐसी मांग कि बढ़ गई टेंशन

2

‘सड़क खामोश होती है तो संसद आवारा हो जाती है’, लोहिया के शब्दों में बी. रेड्डी ने की राहुल की तारीफ

3

राहुल गांधी की आलोचना पर भड़की कांग्रेस, नागपुर जिलाध्यक्ष बैस बोले- लोकतंत्र को रौंदने वाले…

4

जो यूरिया देने का करेगा वादा, उपराष्ट्रपति चुनाव में उसी को जाएगा BRS का वोटः केटी रामा राव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.