जालना मनपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्वीकृत सदस्यों के चयन पर रार, कांग्रेस में बगावत और भाजपा के 2 आवेदन रद्द
Jalna Politics: जालना नगर निगम में स्वीकृत सदस्यों के चयन को लेकर घमासान छिड़ गया है। भाजपा के दो आवेदन रद्द होने और कांग्रेस में आपसी कलह ने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Jalna Nominated Members Selection News: जालना मनपा में स्वीकृत सदस्यों के चयन को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। छह स्वीकृत सदस्यों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदनों की छंटनी बुधवार से शुरू होने के बाद कई राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए। शोभा नारियलवाले व आनंद झारखंडे के आवेदनों में त्रुटियां पाए जाने के चलते दोनों के आवेदन रद्द कर अर्जुन गेही व सिद्धिविनायक मुले के आवेदन मंजूर किए गए। कांग्रेस की ओर से गटनेता फारूख तुंडीवाले ने विनोद रत्नपारखे का नाम स्वीकृत सदस्य के लिए देने और’ वह प्रारंभिक रूप से स्वीकार किए जाने से बखेड़ा खड़ा हो गया है।
इसी क्रम में शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से स्वीकृत सदस्य पद के लिए अश्विन अंबेकर का नाम प्रस्तावित किया गया था व यह आवेदन भी स्वीकार किया गया। भाजपा से 4 स्वीकृत सदस्य चुने जाने हैं। इसके लिए पार्टी ने अर्जुन गेही, शोभा नारियलवाले, आनंद झारखंडे व सिद्धिविनायक मुले के नाम प्रस्तावित किए थे।
4 स्वीकृत सदस्यों का होगा चयन
जालना मनपा की सहायक आयुक्त सुप्रिया चव्हाण ने बताया कि 6 मार्च को होने वाली मनपा की आमसभा में फिलहाल 4 स्वीकृत सदस्यों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक में भाजपा के 2 स्वीकृत सदस्यों का चयन होगा। शेष 2 सदस्यों के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित पार्टी के गटनेता द्वारा नाम प्रस्तावित किए जाने पर अगली आमसभा में निर्णय लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष
फारूख के नाम का विरोध
स्वीकृत सदस्य पद के चयन को लेकर कांग्रेस के भीतर भी विवाद सामने आया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, शहराध्यक्ष अतीक खान, पूर्व नगरसेवक वाजेद खान संग अन्य पदाधिकारी मनपा पहुंचे और गटनेता फारूख तुंडीवाले द्वारा प्रस्तावित नाम पर आपत्ति दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला! अब टैक्स वसूली का 2% हिस्सा स्मार्ट सिटी को, प्रशासन ने दी मंजूरी
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी ने स्वीकृत सदस्य पद के लिए अब्दुल अजीज आबुद बिन सामेदा का नाम तय किया था। हालांकि, गटनेता ने पार्टी की जानकारी के बिना विनोद रत्नपारखे का नाम प्रस्तावित कर दिया। जिलाध्यक्ष देशमुख ने इसे पार्टी के साथ धोखाधड़ी बताते हुए कहा कि इस नाम पर विचार नहीं करें। उन्होंने कहा कि पार्टी गटनेता के खिलाफ कार्रवाई करेगी व जरूरत पड़ने पर मामले को अदालत तक भी ले जाया जाएगा।
