-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbais Father Demands Euthanasia Writes Emotional Letter To Fadnavis
“बेटे की तड़प नहीं देखी जाती”, पिता ने की इच्छामृत्यु की मांग, सीएम को लिखा पत्र
- Written By: आंचल लोखंडे
बेलकर ने पत्र में लिखा की, "मेरे बेटे को हर मिनट असहनीय दर्द झेलना पड़ रहा है। उसके शरीर की हर हरकत बंद हो चुकी है। एक माता-पिता होने के नाते हम यह यातना रोज़-रोज़ नहीं देख सकते।

पिता ने की इच्छामृत्यु की मांग, सीएम को लिखा पत्र (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: “अगर सरकार हमारे बच्चों को बचाने में असमर्थ है, तो कम से कम हमें मरने की इजाजत दीजिए।” यह मार्मिक अपील मुंबई के निवासी महादू बेलकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र के माध्यम से की है। महादू बेलकर का 15 वर्षीय बेटा, तनेश बेलकर, एक दुर्लभ और लाइलाज बीमारी एसएसपीई (Subacute Sclerosing Panencephalitis) से पीड़ित है।
यह बीमारी मस्तिष्क को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है, जिससे रोगी को अत्यंत पीड़ा होती है। तनेश आज न तो चल सकता है और न ही बोल सकता है। बेलकर ने पत्र में लिखा की, “मेरे बेटे को हर मिनट असहनीय दर्द झेलना पड़ रहा है। उसके शरीर की हर हरकत बंद हो चुकी है। एक माता-पिता होने के नाते हम यह यातना रोज़-रोज़ नहीं देख सकते। अगर सरकार उसका इलाज नहीं कर सकती, तो कृपया हमें इच्छामृत्यु का अधिकार दीजिए।”
67 बच्चे पीड़ित, कोई ठोस सहायता नहीं
महादू बेलकर ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय एसएसपीई के 67 मरीज हैं, लेकिन न राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार की ओर से किसी प्रकार की सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों ने केवल सहानुभूति के शब्द कहे, पर किसी ने भी व्यावहारिक मदद नहीं की। एसएसपीई के इलाज में लाखों रुपये खर्च होते हैं। यह खर्च हम जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए संभव नहीं है। राज्य की कई माताएं-पिताएं आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
ओवी पुरी की मौत और रितिक जैन की मां की पीड़ा
महादू बेलकर ने अपने पत्र में हाल ही में एसएसपीई से पीड़ित 7 वर्षीय ओवी पुरी की मृत्यु का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ओवी के माता-पिता ने 30 लाख रुपये से अधिक खर्च किए, फिर भी वे उसकी जान नहीं बचा सके। इसी बीमारी से पीड़ित 22 वर्षीय रितिक जैन की मां, मीनाबाई जैन, का 23 जून को निधन हो गया।
हिंदी पर राज का अंतिम फैसला, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद किया बड़ा ऐलान
उनके पति मांगीलाल जैन ने बताया, “मेरा बेटा 2020 से एसएसपीई से पीड़ित है। उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन किसी से कोई मदद नहीं मिल रही। इस चिंता और तनाव में मेरी पत्नी की जान चली गई। अब मेरे पास 2 बच्चे हैं, और आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। कभी-कभी लगता है कि मर जाना ही बेहतर है।”
सरकार मौन, परिवार टूट रहे हैं
एसएसपीई जैसी घातक और दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चों के परिजन अब सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इलाज संभव नहीं है, तो कम से कम सरकार इस दर्द से मुक्ति के लिए इच्छामृत्यु की अनुमति दे। अब देखना होगा कि क्या सरकार इन टूटते हुए परिवारों की आवाज़ सुनेगी, या फिर ये बच्चे और उनके माता-पिता ऐसे ही तिल-तिल कर दम तोड़ते रहेंगे।
Mumbais father demands euthanasia writes emotional letter to fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













