BMC Election 2026: दक्षिण मुंबई में कांग्रेस को झटका, आरक्षित सीटों पर दावेदार नहीं
BMC Election में कांग्रेस के रुख में बदलाव के संकेत हैं। वंचित बहुजन आघाडी और राकांपा (शरद गुट) से गठबंधन पर विचार कर रही है, वहीं 28 आरक्षित वार्डों में उम्मीदवारों की कमी चिंता का कारण बनी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र कांग्रेस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्म नजर आ रहा है। कांग्रेस ने शुरुआती दौर में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था, लेकिन अब पार्टी का मूड बदलते हुए दिख रहा है।
पार्टी ने वंचित बहुजन आघाडी और राकांपा ( शरद पवार गुट) के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए हैं, हालांकि इसे लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हुई है। टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की बुधवार को बैठक हुई, लेकिन यह बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में मौखिक रूप से कई उम्मीदवारों को तैयार रहने के लिए कहा गया है, जिसे टिकट देना लगभग तय हो गया है। – संभावना जताई जा रही है कि रविवार से पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ जाएगी, वहीं दूसरी लिस्ट 29 दिसंबर या उससे पहले आने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
आरक्षित वार्डों के लिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार
बता दें कि कांग्रेस ने सभी 227 सीटों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे, पार्टी को अब तक 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और अधिकांश सीटों पर इच्छुकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि, 28 वाहों में अब भी सन्नाटा है।
खास बात यह है कि दो दिन पहले यह संख्या 35 थी, लेकिन पिछले दो दिनों में 7 नए आवेदन दाखिल होने के बाद यह आंकड़ा घटकर 28 रह गया है, यानी मुंबई के कुल 227 प्रभागों में से 28 वार्ड ऐसे हैं, जहां अब तक एक भी इच्छुक उम्मीदवार ने नामांकन के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है।
इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इनमें सबसे अधिक वार्ड दक्षिण मुंबई में है और ये ऐसे सीट हैं, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षित है।
ये भी पढ़ें :- Reliance Communications के खाते ‘धोखाधड़ी’ घोषित नहीं होंगे, HC का आदेश
उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए कांग्रेस ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इच्छुक उम्मीदवारों के चरणबद्ध साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं। समिति की अहम बैठक आज आयोजित की गई है, इसके बाद कांग्रेस की पहली आधिकारिक सूची जारी होने की संभावना है।
