अंधेरी में कांग्रेस का हंगामा, असलम शेख विवाद पर BJP-Congress आमने-सामने
Amit Satam की टिप्पणी के विरोध में युवक कांग्रेस ने अंधेरी में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिस पर कांग्रेस ने पक्षपात का आरोप लगाया।BJP ने आज मालवणी में मोर्चा निकाला।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई कांग्रेस (सौ. सोशल मीडिया )
BJP Vs Congress In Mumbai: विधायक असलम शेख के खिलाफ की गई मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष अमित साटम की टिप्पणियों को स्तरहीन एवं आपत्तिजनक बताते हुए मुंबई युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को साटम के अंधेरी स्थित कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, हरगुन सिंह, विक्रम सिंह, फहीम शेख, जिला प्रेसिडेंट भावना जैन समेत सैकड़ों एक्टिविस्ट शामिल हुए। इस मौके पर पुलिस ने कुछ आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया।
इस पर कांग्रेस ने पुलिस बीजेपी के इशारों पर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करने, बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने के बाद मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड़, पुलिस स्टेशन पहुंच गई, उन्होंने कहा कि पुलिस बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती, लेकिन विरोधियों को दबाने को हमेशा तैयार रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
कांग्रेस के बाद आज भाजपा का मोर्चा
कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने स्थानीय जनता के सहयोग से आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। रविवार को दोपहर 4 बजे मालवणी फायर ब्रिगेड से मालवणी पुलिस स्टेशन तक मोर्चा निकालने की घोषणा की गई है।
ये भी पढ़ें :- ठाकरे बंधुओं की गठबंधन चर्चा तेज, सीट बंटवारे पर अंतिम चरण की सहमति
इस दौरान कांग्रेस विधायक असलम शेख के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। मुंबई की सुरक्षा के लिए अवैध घुसपैठिए बाग्लादेशी और रोहिंग्याओं का मुद्दा लगातार उठाने वाले मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा को मालाड-मालवणी के काग्रेस विधायक असलम शेख ने धमकी दी थी। इस संबंध में मंत्री लोढ़ा ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को पत्र लिखकर औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।
