मुंबई यूथ कांग्रेस को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष! जीनत शबरीन ने चुनाव में लहराया परचम
Mumbai Youth Congress: मुंबई यूथ कांग्रेस को पहली बार महिला अध्यक्ष मिलेगी। जीनत शबरीन ने 10,076 वोट पाकर जीत दर्ज की। सामाजिक आंदोलनों से जुड़ी रही हैं सक्रिय कार्यकर्ता।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुंबई यूथ कांग्रेस को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष! जीनत शबरीन ने चुनाव में लहराया परचम
Mumbai News: मुंबई यूथ कांग्रेस को पहली बार महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है। मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जीनत शबरीन को सबसे ज्यादा 10,076 वोट मिले हैं। राहुल गांधी के सुझाव के अनुसार, यूथ कांग्रेस में नियुक्तियां नहीं की जातीं, बल्कि चुनावों के जरिए पदाधिकारियों का चयन होता है।
मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 9 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान 16 मई से 17 जून के बीच हुआ। इसके नतीजे घोषित हो चुके हैं और जीनत शबरीन को सबसे ज्यादा 10,076 वोट मिले हैं। उनके रूप में मुंबई यूथ कांग्रेस को पहली महिला अध्यक्ष मिलेगी।
उच्चशिक्षित जीनत ने अपने स्कूली जीवन में ही पशु संरक्षण आंदोलन में कार्य करना शुरू किया था। सामाजिक मुद्दों पर कई आंदोलनों में उन्होंने भाग लिया। उसके बाद यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवाओं की समस्याओं पर लगातार आवाज उठाई और आंदोलन किए। सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद जीनत शबरीन ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने मुझे, एक कार्यकर्ता की पृष्ठभूमि से आने वाली व्यक्ति को मंच दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मुंबई कांग्रेस, महाराष्ट्र कांग्रेस और मुंबई यूथ कांग्रेस परिवार का उनके मार्गदर्शन और विश्वास के लिए दिल से आभार मानती हूं। मैं आने वाले साक्षात्कार और नई समिति के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मुंबई के युवाओं की आवाज़ बनकर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- योगी की राह पर फडणवीस! कुंभ मेले पर उठ रहे सवाल, ठाकरे गुट ने खोला मोर्चा
उन्होंने आगे कहा कि यूथ कांग्रेस का संगठन मजबूत करते हुए, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिंब के नेतृत्व में संघर्ष करते रहेंगे।
