Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान को जानकारी भेजती हो…साइबर जालसाजों ने महिला को बताया जासूस, आरोप लगाकर ठगे लाखों, ऐसे बुना जाल

मुंबई में साइबर जालसाजों ने अब ठगने का नया तरीका अपनाया है। अब ये साइबर जालसाज लोगों पर झूठे आरोप लगाकर उनसे लाखों रुपये ऐंठने का काम करने लगे है। इसी जाल में मुंबई की एक महिला फंस गई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 18, 2025 | 05:36 PM

मुंबई में साइबर क्राइम (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में एक बुजुर्ग महिला साइबर जालसाजों के शिकंजे में आ गई, जिसके कारण उसे लाखों की चपत लग गई। ये मामला मुंबई से सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने बड़ी ही चालाकी से खुद को आतंकी विरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारी होने का दावा किया और महिला पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा दिया।

खबर है कि साइबर जालसाजों ने खुद को दिल्ली एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का कर्मी बताया और एक बुजुर्ग महिला से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाकर, उससे 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। एक अधिकारी ने दावा करते हुए बताया कि शहर में जासूसी के नाम पर लोगों को ठगने का यह पहला मामला सामने आया है।

दिल्ली एटीएस का बताया अधिकारी

एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण मुंबई के गिरगांव में रहने वाली 64 वर्षीय महिला ने पिछले हफ्ते दक्षिण क्षेत्र साइबर थाने में संपर्क कर शिकायत दर्ज की। महिला की शिकायत के मुताबिक उसे जून महीने की शुरुआत में अज्ञात नंबरों से तीन फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली एटीएस अधिकारी प्रेम कुमार गुप्ता और ‘जम्मू-कश्मीर सीमा थाने’ में तैनात बताया।

सम्बंधित ख़बरें

Wardha Crime: EOW के पास 4 प्रकरण प्रलंबित, दो वर्षों में 44.61 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर

मुंबई-UP से कंबोडिया तक… सिम कार्ड से हाे रहा फ्रॉड, 100 करोड़ की ठगी का आरोपी कोलाबा से अरेस्ट

मुंबई के व्यापारी से 1 करोड़ 10 लाख रुपए की ठगी, कंबोडिया, म्यांमार कनेक्शन आया सामने

ओडिशा से नागपुर पहुंचा गांजा: मानकापुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े 4 तस्कर, 12 लाख का माल जब्त

उन्होंने बताया कि जालसाजों ने महिला से कहा कि उनके खिलाफ पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारी शेयर करने का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद जालसाज ने महिला को धमकी देते हुए चेतावनी भी दी कि उसे जासूसी के लिए 10 साल की कैद और 50 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

जालसाजों ने ठगे 22.4 लाख रुपये

महिला को जाल में फंसाने के लिए जालसाजों ने उसके फोन पर अपने आईडी कार्ड की तस्वीर भी शेयर की। अधिकारी ने बताया कि महिला घबरा गई। गिरफ्तारी और अन्य कानूनी जटिलताओं के डर से महिला ने 5 से 10 जून के बीच जालसाजों के विभिन्न बैंक खातों में कुल 22.4 लाख रुपये जमा कर दिए।

बडगुजर के पास है नासिक जीतने का रोडमैप, रणनीति का किया खुलासा, विरोधियों को दी चेतावनी

पैसे मिलने के बाद महिला को फोन आना बंद हो गया और फिर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला ने 13 जून को दक्षिण क्षेत्र साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai woman duped rs 22 lakh cyber fraudsters accusing spying for pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2025 | 05:36 PM

Topics:  

  • Crime
  • Cyber Crime
  • Mumbai Cyber Cell
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.