महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज: मुंबई-ठाणे में यलो तो रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

IMD Yellow Alert: मुंबई और ठाणे में आज यलो अलर्ट, जबकि रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बारिश की तीव्रता घटेगी और मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Weather update for Maharashtra: 'Yellow alert' for Mumbai-Thane and 'Orange alert' for Raigad—here is the weather outlook.
मुंबई मौसम, यलो अलर्ट, सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Published on
Updated on

Mumbai Rain Forecast Today: मुंबई शहर में बारिश का दौर सोमवार यानी आज जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और ठाणे जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रायगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। हालांकि, इसके बाद यानी कल से बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने इस दौरान केवल 'मध्यम बारिश' होने की संभावना जताई है। रविवार सुबह मुंबई और आसपास के इलाकों में आसमान बादलों से घिरा रहा और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार, शनिवार से रविवार सुबह तक कोलाबा केंद्र में 20 मिमी, जबकि सांताक्रूज वेधशाला में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि में पड़ोसी ठाणे वेधशाला में 23 मिमी बारिश हुई। हालांकि, रविवार शाम तक बारिश की रफ्तार काफी कम हो गई।

आज बारिश होने की संभावना

सांताक्रूज केंद्र में केवल 1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कोलाबा केंद्र में बारिश नहीं हुई। अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में आईएमडी ने कहा है कि आज मुंबई और ठाणे जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, रायगढ़ जिले में आने वाले नवी मुंबई क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान बारिश का कारण पश्चिमी भारत के तट पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ा शीयर जोन है।

इसके कारण नमी का प्रवाह बढ़ा है और कोंकण क्षेत्र तथा गुजरात में बारिश तेज हुई है। हालांकि, आईएमडी के वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार के बाद बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों का बढ़ रहा जलस्तर

मंगलवार से मुंबई, ठाणे और पालघर में केवल मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, रायगढ़ जिले में जुलाई के अंत तक येली अलर्ट जारी रह सकता है। जुलाई के पहले सप्ताह में हुई भारी बारिश और वर्तमान में मानसून के फिर सक्रिय होने के कारण मुंबई की सांताक्रूज वेधशाला में इस मौसम में 26 जुलाई तक 1,884 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।

यह शहर में होने वाली औसत 2,319 मिमी वार्षिक बारिश का करीब 80 प्रतिशत है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई को पेयजल उपलब्ध कराने वाली सात झीलों में पानी का कुल भंडार भी बढ़कर 12.47 लाख मिलियन लीटर, यानी कुल क्षमता का 86 प्रतिशत हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com