दादर में युवाओं का हुजूम: हाथों में संविधान व तिरंगा लेकर मनाया विजय उत्सव, उद्धव व राज ठाकरे 1 ही मंच से बरसे

Dharmendra Pradhan Resignation: मुंबई के शिवाजी पार्क में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद युवाओं ने विजय रैली निकाली। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने सरकार पर तीखा हमला बोला।
Sea of ​​youth in Dadar: Victory celebration held with the Constitution and the Tricolour in hand; Uddhav and Raj Thackeray lashed out from the same stage.
शिवाजी पार्क, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, धर्मेंद्र प्रधान, विजय रैली, (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai News Uddhav Raj Thackeray Rally: मुंबई दादर के शिवाजी पार्क मैदान में रविवार को युवाओं की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। इस दौरान छात्र हाथ में तिरंगा लहरा रहे थे और संविधान के पोस्टर लिए हुए थे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाया। इस विजय रैली में शामिल हुए शिवसेना (यूबीटी) के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उद्धव ने मोदी से पूछे सवाल

परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उद्धव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं, आपके पसंदीदा धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से हटाने में कितना दर्द हुआ? क्या वह दर्द उन छात्रों के परिवारों से ज्यादा था, जब उनके बच्चों ने अपनी जान दे दी थी? उन्होंने युवाओं से अपील की कि आप लोगों ने जो ताकत दिखाई है।

उसे कभी कमजोर मत पड़ने देना, कोई भी इस देश को कमजोर न कर सके, छात्रों के आंदोलन ने सत्ताधारियों सहित अंधभक्तों के अहंकार को तोड़ दिया है। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर तंज कसते है कहा कि गड्डों वाले मंत्री इथेनॉल के बारे में बात कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से अगला मुद्दा है।

नितिन गडकरी भी दें इस्तीफा : सपकाल

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सफ्काल ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। अब गडकरी को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। आम जनता की गाड़ियों में इथेनॉल वाला डीजल और पेट्रोल सप्लाई किया जा रहा है।

इससे गाड़िया खराब हो रही है। दूसरी तरफ इथेनॉल बनाने वाली कंपनी ने खूब पैसा कमाया है। एक तरफ यह कराशन है, दूसरी तरफ नागरिकों का उत्पीड़न है। इथेनॉल को लेकर इस देश में एक बड़ा स्कैंडल हुआ है। इसके पीछे मोदी सरकार का एक मंत्री है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

देश विरोधी ताकतें कर रहीं गुमराह : लोढ़ा

कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति है। देश विरोधी ताकतें भी यह जानती है। इसलिए झूठे आरोपों और झूठी बातों से युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

हम इस प्रोपेगेंडा को कामयाब नहीं होने देंगे, मोदी सरकार की ओर से छात्रों और युवाओं के लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के लिए आभार जताने के लिए 'थैंक यू मोदीजी' नाम का एक खास प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी के फैसले व सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

भाजपा सरकार के पतन की उल्टी गिनती शुरू

आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश के युवाओं की सामूहिक ताकत ने सत्तारूढ़ दल को हिला कर रख दिया है। आदित्य ठाकरे ने मांग की कि दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी पुलिस मामले तत्काल वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधान के इस्तीफे से देश में खुशी का माहौल बना है।

उद्धव ने कहा कि देशभक्तों ने सत्ताधारियों सहित अंधभक्तों के अहंकार को पराजित कर दिया है। इस जागरुकता की फीका मत पड़ने दो। सत्ता में बैठे लोगों का घमंड बर्दाश्त मत करो।

इधर सत्तापक्ष ने भी विपक्ष के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए जवाबी हमला बोला है। शिवाजी पार्क में आयोजित विजय रैली में ज्यादातर कॉलेज के छात्र व उनके अभिभावक शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में ठाकरे सेना और मनसे के कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुबह से बारिश हो रही थी, लेकिन छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ। इलाके में भीड़ के कारण कई रास्ते जाम हो गए, रेनकोट पहने और छाता लिए हुए युवा शिवाजी पार्क मैदान पहुंचे। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का पोस्टर और क्रिएटिव सोशल मीडिया मीम्स लिए हुए था।

सियासी वजूद बचाने की कोशिश : प्रवीण दरेकर

बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर अपना सियासी वजूद बचाने की कोशिश कर रही हैं। वे छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं और भावनाओं से खेल रहे हैं। पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया है कि पेपर लीक मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जनता साफ देख सकती है कि आंदोलन में कौन आग में घी डाल रहा है और कौन आग में पानी डाल रहा है। लोग समझदार हैं और सही समय पर सही फैसला लेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com