Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई से UP-बिहार रूट पर 35 नई ट्रेनें चलाने की मांग, कांग्रेस नेता ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

New Train Demand: यूपी-बिहार के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुंबई के पूर्व उप-महापौर राजेश शर्मा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 09, 2025 | 11:18 PM

ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai To UP-Bihar Train Demand : मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश व बिहार की ओर जाने वाले लाखों यात्रियों की कठिनाइयों को देखते हुए मुंबई के पूर्व उप-महापौर एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेनों की संख्या तत्काल बढ़ाने की अपील की है।

चार सुझावों पर विचार करने का अनुरोध

कांग्रेस नेता राजेश शर्मा ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में मौजूदा रेल सेवाओं को यात्रियों की संख्या के अनुपात में अपर्याप्त बताते हुए यात्रियों को होनेवाली परेशानियों की ओर रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। कांग्रेस नेता राजेश शर्मा ने रेल मंत्री से मानवीय आधार पर रेल मंत्रालय से चार प्रमुख सुझावों पर विचार करने का अनुरोध किया है।

पहला सुझाव: मौजूदा लोकप्रिय ट्रेनों जैसे महानगरी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस आदि के प्रस्थान के 30 मिनट के भीतर 35 ‘क्लोन ट्रेनें’ चलाई जाएं। उनका तर्क है कि वर्तमान में चलने वाली ट्रेनें भारी मांग को पूरा करने में अक्षम हैं।

दूसरा सुझाव: गर्मी की छुट्टियों के दौरान चलने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या को फिर से 700 तक बहाल किया जाए। शर्मा के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में इन विशेष ट्रेनों की संख्या घटकर लगभग 350 रह गई है, जबकि पहले लगभग 700 ट्रेनें चलती थीं। यात्री भार को देखते हुए इस संख्या को पुनः बढ़ाना जरूरी है।

तीसरा सुझाव: ग्रीष्मकालीन अवकाश की चरम अवधि के दौरान इन ट्रेनों में अधिक सामान्य डिब्बे जोड़े जाएं ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र निकाय चुनाव: मतदाता सूची जारी होने की तारीखें बदलीं, 29 निगमों के लिए नए शेड्यूल का ऐलान

चौथा सुझाव: वाराणसी मार्ग पर दुरंतो और वंदे भारत जैसी तेज व आरामदायक ट्रेन सेवाएं शुरू करने का है। इससे यात्रा की सुविधा, गति और सुख-सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा

इस पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना एवं रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल के महाप्रबंधक, संसदीय रेल समिति के सदस्य तारिक अनवर व मुकुल वासनिक, सांसद वर्षा गायकवाड़ एवं इमरान प्रतापगढ़ी तथा शिवसेना एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा को भी भेजी गई है। राजेश शर्मा ने आशा व्यक्त की है कि इन सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई लाखों यात्रियों, जो अपने गृहनगर पहुंचने के लिए रेलवे प्रणाली पर निर्भर हैं, को बड़ी राहत प्रदान करेगी।

Mumbai up bihar train increase demand rajesh sharma letter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 11:18 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Congress
  • Indian Railways
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

इंडिगो की ‘मेगा गड़बड़ी’ पर मुंबई में बवाल! युवक कांग्रेस ने एयरपोर्ट पर किया विरोध प्रदर्शन

2

सुकुमार सेन से MS गिल तक…’कांग्रेस कॉल’ में CEC को मिले तोहफे, निशिकांत के खुलासे से मचा बवाल

3

विधानसभा में गूंजा रोहित आर्याा एनकाउंटर का मामला, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल, जानें क्या बोली सरकार

4

‘चुनाव चोरी’ से लेकर ‘RSS के कब्जे’ तक… संसद में राहुल गांधी के भाषण पर मचा बवाल? जानें पूरा मामला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.