Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: ट्यूशन टीचर ने मासूम को दी तालिबानी सजा! PHOTO देखकर कांप जाएगी रूह

Mumbai News: मुंबई के मलाड इलाके में खराब लिखावट के कारण प्राइवेट ट्यूशन टीचर ने 8 साल के हमजा का हाथ जलती हुई मोमबत्ती से जला दिया। जिसके बाद बच्चे के हाथ पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 31, 2025 | 10:09 AM

सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: मुंबई के मलाड इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक 8 साल के बच्चे के साथ उसके शिक्षक ने ऐसा सलूक किया है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। एक ट्यूशन टीचर ने बच्चे का हाथ जलती हुई मोमबत्ती से जला दिया। सुनने में तो यह बेहद क्रूर लगता है। तो सोचिए कि बच्चे पर इसका क्या असर हुआ होगा।

जी हां! खराब लिखावट के कारण प्राइवेट ट्यूशन टीचर ने 8 साल के हमजा का हाथ जलती हुई मोमबत्ती से जला दिया। जिसके बाद बच्चे के हाथ पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं। शिक्षक की इस शर्मनाक हरकत का पता चलते ही कुरार पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

यहां समझिए क्या है पूरी कहानी

8 साल का हमजा मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा में रहता है। उसके पिता मुस्तकीन खान ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका 8 साल का बेटा मोहम्मद हमज़ा खान लक्षधाम स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। वह मलाड पूर्व के गोकुलधाम स्थित जेपी डेस्क बिल्डिंग में राजश्री राठौड़ नाम की एक महिला से ट्यूशन पढ़ने जाता था।

सम्बंधित ख़बरें

नांदेड़ में कानून-व्यवस्था चरमराई, 3 दिन में 5 हत्याएं, हेमंत पाटिल ने उठाई पुलिस आयुक्तालय की मांग

अमरावती में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गूंजी किलकारी, कॉक्लियर इम्प्लांट से बच्ची ने पहली बार सुनी आवाज

ST Bus Fare Hike: गर्मी की छुट्टियों में ST का सफर हुआ महंगा, 15 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ; जानें नई दरें

अमरावती: भीषण गर्मी में EV उपयोगकर्ताओं के लिए चेतावनी, लिथियम-आयन बैटरी में लग सकती है आग, बरतें ये सावधानी

#BREAKING: In Mumbai’s Malad area, a tuition teacher allegedly burnt an 8-year-old boy’s hand with a candle over bad handwriting. FIR filed after father’s complaint; accused teacher has been arrested and the investigation is underway: Mumbai Police pic.twitter.com/84r37MngR3 — IANS (@ians_india) July 31, 2025


28 जुलाई की शाम को, हमज़ा की बहन रुबीना उसे रोज़ाना की तरह ट्यूशन के लिए टीचर राठौड़ के घर छोड़ गई। रात करीब 9 बजे टीचर ने हमज़ा के पिता मुस्तकीन खान को फ़ोन करके कहा कि वह बहुत रो रहा है और उसे तुरंत घर ले जाएं। जब बच्चा घर आया तो उसके दाहिने हाथ पर गंभीर रूप से जलने के निशान दिखाई दे रहे थे।

ट्यूशन टीचर ने जलाया बच्चे का हाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)

मोमबत्ती से जला दिया हाथ

8 साल के मासूम हमज़ा ने बताया कि टीचर ने उसकी खराब लिखावट की वजह से उसका हाथ मोमबत्ती पर रखकर जला दिया था। खराब लिखावट के लिए उसे सज़ा दी गई थी। जिसके बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए कांदिवली पश्चिम स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल (शताब्दी) ले गए।

यह भी पढ़ें: Malegaon Blast Case में आज आएगा फैसला, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का क्या होगा?

हमज़ा के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कुरार गांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर, कुरार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 और भारतीय दंड संहिता की धारा 115 (2), 118 (1) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।

Mumbai tuition teacher gives taliban style punishment to child

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2025 | 10:09 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Latest News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.