-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Trident Hotel Illegal Structure Bmc Demolition Notice Marines Drive
मुंबई के पॉश ट्राइडेंट होटल पर BMC की टेढ़ी नजर! पूल किनारे बने ‘अवैध’ ढांचे को गिराने का अल्टीमेटम
- Written By: आकाश मसने
Illegal Construction Mumbai: मुंबई के ट्राइडेंट होटल में बने एक अवैध अस्थायी ढांचे को बीएमसी ने तुरंत हटाने का आदेश दिया है। नियमितीकरण का प्रस्ताव खारिज होने के बाद अब बुल्डोजर चलने की तैयारी है।

ट्राइडेंट होटल मुंबई (सोर्स: सोशल मीडिया)
Trident Hotel Mumbai BMC Notice: मुंबई का मरीन ड्राइव इलाका और वहां स्थित आलीशान होटल ट्राइडेंट (Trident Hotel) इस समय सुर्खियों में है। वजह कोई सेलिब्रिटी इवेंट नहीं, बल्कि बीएमसी (BMC) द्वारा होटल परिसर में की गई कड़ी कार्रवाई है। बीएमसी के ‘ए’ वार्ड कार्यालय ने होटल प्रबंधन को एक कड़ा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ जारी करते हुए पूलसाइड गार्डन में बने एक अवैध अस्थायी ढांचे को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है।
क्या है पूरा विवाद?
मामला होटल के पूलसाइड एरिया में बने एक विशाल “हैंगर जैसे” ढांचे से जुड़ा है। बीएमसी की जांच में पाया गया कि यह ढांचा लगभग 26 मीटर लंबा, 1 मीटर चौड़ा और 3.5 मीटर ऊंचा है। इसे एल्यूमिनियम चैनलों और पैनल शीट की मदद से तैयार किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े निर्माण के लिए नगर निकाय से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी।
बीएमसी ने सबसे पहले 11 मार्च को मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354ए के तहत काम रोकने का नोटिस थमाया था। इसके बावजूद, संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रशासन ने अब अंतिम कार्रवाई का मन बना लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
होटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
मुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
कोशिश हुई नाकाम, प्रस्ताव हुआ खारिज
खबरों के मुताबिक, 18 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान होटल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा। प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि उन्होंने 12 मार्च को ऑटो डीसीआर पोर्टल के जरिए इस अस्थायी ढांचे को नियमित (Regularize) करने के लिए एक ऑनलाइन प्रस्ताव दाखिल किया था। हालांकि, जब बीएमसी के अधिकारियों ने पोर्टल पर जांच की, तो पता चला कि तकनीकी या अन्य कमियों के कारण इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।
BMC की अंतिम चेतावनी: ‘खुद हटाओ वरना हम आएंगे’
बीएमसी ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि होटल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने और गलती सुधारने का पर्याप्त समय दिया गया। आदेश में कहा गया है कि चूंकि सक्षम प्राधिकारी से कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई है, इसलिए यह ढांचा पूरी तरह अवैध है। यदि होटल प्रबंधन इसे तुरंत नहीं हटाता है, तो मनपा स्वयं इसे ध्वस्त करेगी।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार के घर के बाहर हो रहा था ‘काला जादू’? रोहित पवार का बड़ा दावा, क्या है नासिक के उस ज्योतिषी का रहस्य?
प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च होटल से वसूला जाएगा। इसके अलावा, एमएमसी (MMC) और एमआरटीपी (MRTP) अधिनियम के तहत आपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
Mumbai trident hotel illegal structure bmc demolition notice marines drive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
Jun 24, 2026 | 08:38 PMरिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
Jun 24, 2026 | 08:31 PM‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
Jun 24, 2026 | 08:22 PMअरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMआगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














